अर्जुन रामपाल फिर बनेंगे पिता, गर्लफ्रेंड 'गैब्रिएला' हुईं प्रेग्नेंट
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल फिर से पिता बनने वाले हैं। अर्जुन ने ये घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर के द्वारा की जिसमें अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड 'गैब्रिएला डेमेट्रियड्स' के साथ हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं, उनकी गर्लफ्रेंड 'गैब्रिएला डेमेट्रियड्स' प्रेग्नेंट हैं। अर्जुन ने खुशखबरी को अपने फैन्स के साथ शेयर करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा एक तस्वीर को सन्देश के साथ पोस्ट किया है। तस्वीर में अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में उन्हें अपनी बाहों में लिए बैठे हैं और तस्वीर में गैब्रिएला का 'बेबी बंप' साफ देखा जा सकता है।
आपको बता दे कि अर्जुन रामपाल और उनकी पहली पत्नी 'मेहर जेसिया के तलाक को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। अर्जुन रामपाल ने पूर्व मिस इंडिया 'मेहर जेसिया' से शादी की थी। दोनों की दो बेटियों 'माहिका' और 'मायरा' हैं। शादी के 20 साल बाद दोनों पिछले साल अलग हो गए थे। तलाक के बाद से अर्जुन रामपाल 'गैब्रिएला' को डेट कर रहे हैं हालाँकि दोनों काफी समय से साथ रह रहे हैं लेकिन दोनों कब शादी करेंगे इस बारे में दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App