''Fanney Khan'' का पोस्टर हुआ रिलीज, हाथ में बाजा लिए नजर आए अनिल कपूर
फिल्म फन्ने खान का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में खड़े व्यक्ति के एक हाथ में टिफिन बॉक्स तो दूसरे हाथ में बाजा नजर आ रहा है। साथ ही पोस्टर में रफी साहब और शम्मी कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म फन्ने खान का पोस्टर रिलीज हो गया है। दरअसल, पोस्टर में चेहरे को सही तरीके से नही दिखाया गया है। पोस्टर में हमें सिर्फ पीठ दिखाई दे रही है। पोस्टर में एक शख्स खड़ा नजर आ रहा है।
Har insaan mein ek Fanney Khan hota hai... Meet him in 2 days. #FanneyKhan teaser out on June 26.@AnilKapoor | #AishwaryaRaiBachchan | @RajkummarRao | @TSeries | @ROMPPictures | #AtulManjrekar | #BhushanKumar | #VirenderArora | #NishantPitti pic.twitter.com/hkEnmAebNQ
— Fanney Khan (@fanneykhanfilm) June 24, 2018
पोस्टर में खड़े व्यक्ति के एक हाथ में टिफिन बॉक्स तो दूसरे हाथ में बाजा नजर आ रहा है। साथ ही पोस्टर में रफी साहब और शम्मी कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म फन्ने खान में अनिल कपूर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव लीड रोल में हैं।
फिल्म को अतुल मांजरेकर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का टीजर कल यानि 26 जून को रिलीज होगा जबकि 3 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर से साफ दिखाई दे रहा है कि अनिल कपूर को गाने का काफी शौक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App