65th ''National Film Awards 2018'': श्रीदेवी और विनोद खन्ना को मरणोपरांत पुरस्कार देने की घोषणा
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 की घोषणा हो चुकी है। फिल्मों के निर्णायक मंडल ने मरणोपरांत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के और अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार देने की घोषणा की।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 की घोषणा हो चुकी है। फिल्मों के निर्णायक मंडल ने अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के और अभिनेत्री श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार देने की घोषणा की। दोनों ही कलाकारों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा।
Sridevi awarded national award for best actor(female) for the movie 'MOM' #NationalFilmAwards pic.twitter.com/l4MIBB5I9y
— ANI (@ANI) April 13, 2018
Dada Saheb Phalke Award has been conferred to veteran actor Vinod Khanna #NationalFilmAwards pic.twitter.com/xC9SsLFDpZ
— ANI (@ANI) April 13, 2018
निर्णायक मंडल के प्रमुख शेखर कपूर ने बताया कि असमी फिल्म ‘विजय रॉकस्टार्स' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और मलयाली फिल्म ‘भयानकम' के लिए जयराज को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया जाएगा।
बंगाली फिल्म ‘नगर कीर्तन' में शानदार अभिनय के लिए रिद्धी सेन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया है। ‘न्यूटन' को साल के सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म के लिए चुना गया है।
वहीं एस एस राजमौली की ‘बाहुबली: द कनक्लुजन' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार दिया जाएगा। खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जबकि श्रीदेवी का दुबई में 24 फरवरी को निधन हो गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App