Gold Price Today: सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन तेजी, चांदी आज 1000 रुपए लुढ़की; जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 11 Dec 2024
X
Gold Silver Rate Today 11 Dec 2024
Gold Silver Price Today: दुनियाभर के बाजारों में सोना-चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। 31 अक्टूबर को गोल्ड रेट्स ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई लेवल 81,330 रु. पर पहुंच गए थे।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज यानी बुधवार (11 दिसंबर) को भारत में सोना 800 से 870 रुपए तक महंगा हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,470 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,850 रुपए है। पिछले तीन दिन में गोल्ड प्राइस 1850 रुपए बढ़े हैं। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1000 रुपए लुढ़के
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बुधवार को 1000 रुपए की गिरावट आई है। दिसंबर महीने में अब तक चांदी 4000 रुपए महंगी हो चुकी है। मंगलवार को एक ही दिन में 4500 रुपए का बंपर उछाल आया था। अभी चांदी की कीमतें 95,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। फिलहाल चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,03,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ये भी पढ़ें... क्या होता है गोल्ड ETF? सालभर में दिया 19% तक रिटर्न; जानें इसमें कैसे करें निवेश?

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी शुरू हो गई है। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 5.50 डॉलर की तेजी के साथ 2724 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी भी उछाल के साथ 32.55 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (11 दिसंबर) भाव (10 दिसंबर) अंतर
दिल्ली 73,000 72,200 (+800)
मुंबई 72,850 72,050 (+800)
चेन्नई 72,850 72,050 (+800)
कोलकाता 72,850 72,050 (+800)
हैदराबाद 72,850 72,050 (+800)
बेंगलुरु 72,850 72,050 (+800)
पुणे 72,850 72,050 (+800)
अहमदाबाद 72,900 72,100 (+800)
लखनऊ 73,000 72,200 (+800)
भोपाल 72,900 72,100 (+800)
इंदौर 72,900 72,100 (+800)
रायपुर 72,850 72,050 (+800)
बिलासपुर 72,850 72,050 (+800)
चंडीगढ़ 73,000 72,200 (+800)
जयपुर 73,000 72,200 (+800)
पटना 72,900 72,100 (+800)

ये भी पढ़ें... सोना या शेयर 2024 में किससे चमकेगी किस्मत, पोर्टफोलियो में क्या रखना ज्यादा फायदेमंद

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story