haribhoomi hindi news
आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,52,155 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है और यह ₹2,50,063 प्रति किलो पर आ गई है। जानें आज के लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट।

Gold-Silver Rate Today (21 April 2026): सोना-चांदी के दामों में आज यानी 21 अप्रैल को हलचल देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 59 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और यह अब 1,52,155 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 20 अप्रैल को सोने का भाव 1,52,096 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं दूसरी ओर चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 612 रुपए सस्ती होकर 2,50,063 रुपए पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी का भाव 2,50,675 रुपए प्रति किलो था।  आइए अब देश के अन्य बडे़ शहरों में सोने के ताजा भाव जानें। 

भारत के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट

शहर कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,55,440
मुंबई ₹1,55,290
चेन्नई ₹1,56,000
भोपाल ₹1,55,340
कोलकाता ₹1,55,290
लखनऊ ₹1,55,440
रायपुर  ₹1,55,290
जयपुर  ₹1,55,440
अहमदाबाद  ₹1,55,340

 सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें:
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। हॉलमार्क पर एक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) होता है, जिससे सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है। इससे आपको यह भरोसा मिलता है कि सोना असली और प्रमाणित है।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें:
सोना खरीदने से पहले उसका सही वजन और उस दिन का भाव अलग-अलग स्रोतों से जरूर जांच लें, जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है, इसलिए सही जानकारी जरूरी है।

असली चांदी की पहचान करने के 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक (मैग्नेट) से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो वह नकली हो सकती है।

2. आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ रखने से वह जल्दी पिघलने लगती है, क्योंकि इसमें अच्छी ताप चालकता होती है।

3. स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती, जबकि नकली में कॉपर जैसी हल्की गंध आ सकती है।

4. क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ने पर अगर काला निशान आए तो वह असली चांदी हो सकती है।

 

7