Sedans Seles: सेडान का मतलब बनी ये कार, हर बार की तरह फिर बनी नंबर-1; ऑरा, अमेज, टिगोर इसके आगे फेल

Top 10 Sedans May 2024
X
Top 10 Sedans May 2024
भारतीय ऑटो मार्केट में सेडान (Sedans) सेगमेंट की कारों का बुरा हाल है। इस सेगमेंट में शामिल लगभग सभी मॉडल की सेल्स गिरती जा रही है। चलिए आपको सेगमेंट की सेल्स लिस्ट दिखाते हैं।

Top 10 Sedans May 2024: भारतीय ऑटो मार्केट में सेडान सेगमेंट की कारों का बुरा हाल है। इस सेगमेंट में शामिल लगभग सभी मॉडल की सेल्स गिरती जा रही है। पिछले महीने यानी मई में सेडान सेगमेंट सेल्स की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें शामिल 11 मॉडल में से सिर्फ एक को ही ईयरली ग्रोथ मिली है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहने वाली मारुति डिजायर एकमात्र ऐसी कार है जिसे करीब 42% की ग्रोथ मिली। वहीं, इस अकेले मॉडल के पास सेगमेंट का 51% से ज्यााद मार्केट शेयर है। चलिए आपको सेगमेंट की सेल्स लिस्ट दिखाते हैं।

Top 10 Sedans May 2024
Top 10 Sedans May 2024

मारुति डिजायर की मई 2024 में 16,061 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 11,315 यूनिट का था। यानी इसकी 4,746 यूनिट ज्यादा बिकी और इसे 41.94% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई ऑरा की मई 2024 में 4,433 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 4,707 यूनिट का था। यानी इसकी 274 यूनिट कम बिकी और इसे 5.82% की ईयरली डिग्रोथ मिली। होंडा अमेज की मई 2024 में 2,215 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 3,128 यूनिट का था। यानी इसकी 913 यूनिट कम बिकी और इसे 29.19% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

टाटा टिगोर की मई 2024 में 2,098 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 2,701 यूनिट का था। यानी इसकी 603 यूनिट कम बिकी और इसे 22.33% की ईयरली डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन वर्टूस की मई 2024 में 1,610 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 1,631 यूनिट का था। यानी इसकी 21 यूनिट कम बिकी और इसे 1.29% की ईयरली डिग्रोथ मिली। स्कोडा स्लाविया की मई 2024 में 1,538 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 1,695 यूनिट का था। यानी इसकी 157 यूनिट कम बिकी और इसे 9.26% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

Top 10 Sedans May 2024
Top 10 Sedans May 2024

हुंडई वरना की मई 2024 में 1,381 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 3,687 यूनिट का था। यानी इसकी 2,306 यूनिट कम बिकी और इसे 62.54% की ईयरली डिग्रोथ मिली। होंडा सिटी की मई 2024 में 1,054 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 1,532 यूनिट का था। यानी इसकी 478 यूनिट कम बिकी और इसे 31.2% की ईयरली डिग्रोथ मिली। मारुति सियाज की मई 2024 में 730 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 992 यूनिट का था। यानी इसकी 262 यूनिट कम बिकी और इसे 26.41% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

टोयोटा कैमरी की मई 2024 में 122 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 142 यूनिट का था। यानी इसकी 20 यूनिट कम बिकी और इसे 14.08% की ईयरली डिग्रोथ मिली। स्कोडा सुपर्ब की मई 2024 में 4 यूनिट बिकीं। मई 2023 में ये आंकड़ा 10 यूनिट का था। यानी इसकी 6 यूनिट कम बिकी और इसे 60% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story