Logo
election banner
देश की टू-व्हीलर मार्केट में अभी भी ICE व्हीकल का दबदबा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024 में एक्टिवा की 22,54,537 यूनिट बिकीं। इस लिस्ट में होंडा एक्टिवा अपनी पोजीशन छोड़ने को तैयार नहीं है।

(मंजू कुमारी)
देश की टू-व्हीलर मार्केट में अभी भी ICE व्हीकल का दबदबा है। खासकर होंडा एक्टिवा अपनी पोजीशन छोड़ने को तैयार नहीं है। पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024 में एक्टिवा की 22,54,537 यूनिट बिकीं। फाइनेंशियल ईयर 2023 के आधार पर इस स्कूटर को लगभग 5% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, उसके पास टॉप-10 मॉडल का 43% से भी ज्यादा मार्केट शेयर रहा। हालांकि, टॉप-10 की लिस्ट में इस बार दो इलेक्ट्रिक मॉडल ने ना सिर्फ अपनी जगह बनाई। बल्कि, चार ICE मॉडल से ऊपर भी निकल गईं। जी हां, इसमें ओला इलेक्ट्रिक S1 और टीवीएस आईक्यूब का नाम शामिल है।

Top 10 Scooters FY 2024 Activa Dominate Ola, iQube, Burgman, Pleasure
Top 10 Scooters FY 2024 Activa Dominate Ola, iQube, Burgman, Pleasure

हम फाइनेंशियल ईयर 2024 में टॉप-10 टू-व्हीलर सेल्स की बात करें तो होंडा एक्टिवा की 22,54,537 यूनिट बिकीं। FY23 ये आंकड़ा 21,49,658 यूनिट का था। यानी इस 1,04,879 यूनिट ज्यादा बिकी। दूसरे नंबर पर रहने वाली TVS जुपिटर की FY24 में 8,44,863 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 7,29,546 यूनिट का था। यानी इसकी 1,15,317 यूनिट ज्यादा बिकी। इसकी तरह तीसरे नंबर पर रहने वाली सुजुकी एक्सेस की FY24 में 6,34,563 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 4,98,844 यूनिट का था। यानी इसकी 1,35,719 यूनिट ज्यादा बिकी।

चौथे नंबर पर रहने वाली TVS एनटॉर्क की FY24 में 3,31,865 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 2,90,539 यूनिट का था। यानी इसकी 41,326  यूनिट ज्यादा बिकी। पांचवें नंबर पर रहने वाली ओला S1 की FY24 में 3,29,237 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 1,52,791 यूनिट का था। यानी इसकी 1,76,446 यूनिट ज्यादा बिकी। छठवें नंबर पर रहने वाली TVS आईक्यूब की FY24 में 1,89,896 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 96,654 यूनिट का था। यानी इसकी 93,242 यूनिट ज्यादा बिकी।

सातवें नंबर पर रहने वाली सुजुकी बर्गमैन की FY24 में 1,80,194 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 1,24,691 यूनिट का था। यानी इसकी 55,503 यूनिट ज्यादा बिकी। आठवें नंबर पर रहने वाली होंडा डिओ की FY24 में 1,70,765 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 2,53,467 यूनिट का था। यानी इसकी 82,702  यूनिट कम बिकी। नौवें नंबर पर रहने वाली यामाहा RayZR की FY24 में 1,47,092 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 96,172 यूनिट का था। यानी इसकी 50,920 यूनिट ज्यादा बिकी। दसवें नंबर पर रहने वाली हीरो प्लेजर की FY24 में 1,41,604 यूनिट बिकीं। जबकि FY23 में ये आंकड़ा 1,69,984 यूनिट का था। यानी इसकी 28,380 यूनिट कम बिकी।
 

jindal steel
5379487