Logo
election banner
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी पॉपुलर कार स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा को खरीदना महंगा हो गया है। पहले स्विफ्ट की कीमत 6 लाख रुपए से कम थी, लेकिन अब उसे खरीदने के लिए 25,000 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे।

(मंजू कुमारी)
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की दो पॉपुलर कार स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा को खरीदना महंगा हो गया है। पहले स्विफ्ट की कीमत 6 लाख रुपए से कम थी, लेकिन अब उसे खरीदने के लिए 25,000 रुपए तक ज्यादा खर्च करने होंगे। अब स्विफ्ट के सभी 11 वैरिएंट की नई कीमतों की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। ऐसे में आप भी इस हैचबैक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब इसकी नई कीमतें जरूर देख लें। ऐसे इसलिए भी जरूरी है ताकि आप अपना बजट पूरी तरह बना लें। बता दें कि स्विफ्ट मारुति की टॉप सेलिंग कार है। कई मौके पर ये देश की नंबर-1 कार बनने का तमगा भी हासिल कर चुकी है। इतना ही नहीं, कंपनी जल्दी ही इसका हाइब्रिड वैरिएंट भी लॉन्च करने वाली है।

Maruti Suzuki Swift New Prices List April 2024
Maruti Suzuki Swift New Prices List April 2024

स्विफ्ट 1.2-लीटर पेट्रोल MT की कीमतें
इसके कुल 5 ट्रिम आते हैं। इसमें LXI वैरिएंट की नई कीमत अब 6,24,450 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 5,99,450 रुपए थी। VXI वैरिएंट की नई कीमत अब 7,15,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 15,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 7,00,000 रुपए थी। ZXI वैरिएंट की नई कीमत अब 7,93,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 7,68,000 रुपए थी। ZXI Plus वैरिएंट की नई कीमत अब 8,64,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 8,39,000 रुपए थी। वैरिएंट की नई कीमत अब 8,78,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 8,53,000 रुपए थी।

Maruti Suzuki Swift New Prices List April 2024
Maruti Suzuki Swift New Prices List April 2024

स्विफ्ट 1.2-लीटर पेट्रोल AMT की कीमतें
इसके कुल 4 ट्रिम आते हैं। इसमें VXI वैरिएंट की नई कीमत अब 7,65,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 15,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 7,50,000 रुपए थी। ZXI  वैरिएंट की नई कीमत अब 8,43,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 8,18,000 रुपए थी। ZXI Plus वैरिएंट की नई कीमत अब 9,14,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 8,89,000 रुपए थी। ZXI Plus DT वैरिएंट की नई कीमत अब 9,28,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 9,03,000 रुपए थी।

Maruti Suzuki Swift New Prices List April 2024
Maruti Suzuki Swift New Prices List April 2024

स्विफ्ट 1.2-लीटर CNG MT की कीमतें
इसके कुल 2 ट्रिम आते हैं। इसमें VXI वैरिएंट की नई कीमत अब 8,05,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 15,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 7,90,000 रुपए थी। ZXI वैरिएंट की नई कीमत अब 8,83,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसमें 25,000 रुपए बढ़ाए हैं। पहले इसकी कीमत 8,58,000 रुपए थी।
 

5379487