Logo
Oben Rorr Electric Bike: अगर एक इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए Oben Rorr एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह 187km की रेंज और 100km/hr की टॉप स्पीड के साथ आती है। इस बाइक का लुक भी काफी शानदार है। यहां इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

Oben Rorr Electric Bike: भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में आज के समय में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध हैं। सभी दमदार फीचर्स, शानदार रेंज और जबरदस्त स्पीड के साथ आते हैं। इन्हीं में से एक लोगों द्वारा खूब पसंद की जाने वाली Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक है। यकीन मानिए अगर आप एक ई-बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इसे ऑर्डर करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस बाइक की रेंज 187KM है और स्पीड के मामले में तो सबका बाप है। चलिए Oben Rorr के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक की रेंज और स्पीड
सबसे पहले इस बाइक की रेंज की बात करें तो कंपनी Oben Rorr में 4.4kW LPF (लिथियम-आयरन फॉस्फेट) बैटरी पैक दे रही है, जिसे लेकर दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 187 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। कंपनी की साइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह बैटरी महज दो घंटे में 80% चार्ज हो जाती है। बैटरी 3 साल और 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी के साथ आती है।

Oben Rorr
Oben Rorr

जहां तक स्पीड की बात है तो इस बाइक में 8kW IPMSM मोटर है, जो 100km/hr की टॉप स्पीड प्रदान करता है। वहीं, यह बाइक महज 3 सेकंड में 0 से 40 की रफ्तार पकड़ लेती है। कुल मिलाकर राइड करने के शौकीन युवाओं के लिए यह बाइक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आपको बता दें कि कंपनी बाइक में लगे मोटर पर 3 साल तक की वारंटी प्रदान करती है। जबकि, बैटरी के साथ 3 साल और 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है। इतना ही नहीं आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक पर तीन साल तक फ्री सर्विस की भी सुविधा मिलेगी।

Oben Rorr Electric Bike
Oben Rorr Electric Bike

अन्य फीचर्स
Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक में आपको कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। बाइक की मोबाइल ऐप के माध्यम से आप अपने मोबाइल फोन पर बाइक की स्टेटस, बैटरी स्टेटस सहित अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आप इस बाइक में डिजिटल स्क्रीन, रिमोट अनलॉक, तीन राइडिंग मोड, पुश बटन स्टार्टर, कीलेस एंट्री, LED प्रोजेक्टर लाइट, एलाय व्हील, डिस्क ब्रेक के साथ और भी बहुत कुछ सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Oben Rorr Features
Oben Rorr Features

वहीं, ओबेन ने सेफ्टी फीचर की खास ख्याल रखा है। इस बाइक में डिस्क ब्रेक, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, एंटी-थेफ्ट अलार्म, सेफ बैटरी, 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस IP67 वाटर रेसिस्टेंट, 230mm हाईएस्ट वाटर वेंडिंग जैसे फीचर्स हैं।

Oben Rorr
Oben Rorr

3 साल तक फ्री सर्विस
आपको बता दें कि कंपनी बाइक में लगे मोटर पर 3 साल तक की वारंटी प्रदान करती है। जबकि, बैटरी के साथ 3 साल और 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलती है। इतना ही नहीं आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक पर तीन साल तक फ्री सर्विस की भी सुविधा मिलेगी। Oben देश में 12000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी में है, जहां आप अपनी बाइक को चार्ज कर सकेंगे।

Oben Rorr
Oben Rorr

Oben Rorr की कीमत
जहां तक बात कीमत की है तो Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक को आप 1,49,999 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। यह बाइक सिंगल वेरिएंट में आती है। इसके अलावा कंपनी की ओर से दी जा रही EMI ऑप्शन का लाभ लेकर ₹30,000 रुपए की डाउन पेमेंट पर इसे अपना बना सकते हैं। जिसके बाद आपको 8.5% इंटरेस्ट रेट के साथ ₹5454 रुपए की किस्त 24 महीनों तक भरनी होगी।

5379487