2025 Vespa: एकदम नए और अनोखे डिजाइन के साथ ये स्कूटर लॉन्च, जानिए खासियत और कीमत

2025 Vespa Lineup
X
2025 Vespa Lineup
वेस्पा ने अपने स्कूटर की 2025 मॉडल लाइनअप लॉन्च की है। कंपनी ने खरीदारों को और लुभाने के लिए स्पेशल एडिशन भी पेश किया है।

2025 Vespa Lineup Launch Price Rs 1.32 Lakh: वेस्पा ने अपने स्कूटर की 2025 मॉडल लाइनअप लॉन्च की है। कंपनी ने खरीदारों को और लुभाने के लिए स्पेशल एडिशन भी पेश किया है। 2025 वेस्पा लाइनअप की एक्स-शोरूम कीमत 1.32 लाख रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट के लिए कीमत 1.96 लाख रुपए तक जाती है। नई लाइनअप में अब रिवाइज्ड डिजाइन दिया है, जिसे कंपनी नई जनरेशन के ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपडेट किया गया है। 2025 वेस्पा लाइनअप में नई टेक्नोलॉजी भी है।

दो इंजन ऑप्शन में मिलेगा स्कूटर
2025 वेस्पा और वेस्पा S को 125cc और 150cc इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। वेस्पा के लिए कलर पैलेट में वर्डे अमाबिल, रोसो रेड, पर्ल व्हाइट, नीरो ब्लैक, अज़ुरो प्रोवेन्जा, ब्लू और पर्ल व्हाइट और ऑरेंज और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। वेस्पा S के साथ गोल्ड टिंट के साथ एक नया ओरो स्पेशल एडिशन भी मिलेगा। वेस्पा S के पैलेट में अन्य कलर्स में वर्डे एम्बिजियोसो (मैट), ओरो, पर्ल व्हाइट, नीरो ब्लैक (मैट), जियालो येलो (मैट), अरैन्सियो इंपल्सिवो, रेड और पर्ल व्हाइट और ब्लैक और पर्ल व्हाइट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें... क्रेटा की रिकॉर्ड सेल्स के सामने ठंडी पड़ी कंपनी की वेन्यू, एक्सटर समेत सभी 9 कार

मेहंदी के डिजाइन वाला पैटर्न दिया
कंपनी ने वेस्पा टेक और वेस्पा टेक S के साथ पोर्टफोलियो को बढ़ाया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.92 लाख रुपए है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस इग्निशन और एक नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन को भी सपोर्ट करता है। वेस्पा टेक को कला नामक एक नया स्पेशल एडिशन भी मिलता है। इसमें डिजाइन अपील के हिस्से के रूप में पारंपरिक मेहंदी कला को शामिल किया गया है। वेस्पा टेक और वेस्पा टेक S वैरिएंट के लिए इंजन ऑप्शन 125cc और 150cc के मिलते हैं।

ये भी पढ़ें... बोलेरो, थार या XUV3XO नहीं, बल्कि महिंद्रा की इस SUV की डिमांड ज्यादा

25 फरवरी से खरीद पाएंगे ग्राहक
कला स्पेशल एडिशन वेस्पा टेक के लिए एनर्जिको ब्लू और ग्रिगियो ग्रे और वेस्पा टेक एस के लिए नीरो ब्लैक (मैट) और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। 2025 वेस्पा लाइनअप 25 फरवरी से कंपनी की सभी डीलरशिप पर खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग इवेट में कहा कि 2025 भारत में वेस्पा के नए युग की शुरुआत हुई है। भारत में वेस्पा लग्जरी स्कूटर सेगमेंट में आता है। कंपनी इसे एक लग्जरी-लाइफस्टाइल ब्रांड के तौर पर डेवलप कर रही है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story