Best navigation apps: Google Maps से बेहतर फीचर से लैस है ये 5 नेविगेशन ऐप्स है, जानें खासियत

Best navigation apps: भारत में अधिकतर लोग नेविगेशन के लिए Google Maps का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं Google Maps के अलावा भी ऐसे कई सारे नेविगेशन ऐप्स हैं जिनमें यूजर्स को गूगल मैप्स की तुलना में अधिक अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं। आज हम यहां आपको ऐसे ही कुछ नेविगेशन ऐप्स की लिस्ट लेकर आए है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इन ऐप्स के बारें में विस्तार से जानते हैं।
Mappls MapmyIndia Maps
यह एक भारतीय नेविगेशन ऐप है, जो लोगों में काफी लोकप्रिय है। इसकी मदद से आप अपनी मंजिल तक बिना किसी परेशानी के आराम से पहुंच सकते हैं। यह ऐप आपको रियर टाइम ट्रफिक का अपडेट और स्पीड ब्रेकर के बारें में भी जानकारी देता है। इसके अलावा यह किसी फ्लाईओवर के पास जाने पर आपको गाइड करता हैं कि आपको नीचे से जाना है या फिर ऊपर से। इसकी खास बात विशेषता हैं कि उन स्ट्रीट लाइट के बारें में भी जानता है, जो काम नहीं कर रही हैं।
Waze Maps
Waze ऐप को स्पेशली कार और बाइक यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक कम्युनिटी नेविगेशन ऐप है। इसमें आपको ट्रैफिक अपडेट के अलावा पुलिस अलर्ट्स की सुविधा भी मिलती हैं। इसकी मुख्य विशेषता है कि यह जरूरत के अनुसार स्वंय रास्ता बदल देता है और यूजर को सबसे छोटे रास्ते के बारें में जानकारी देता है।
Sygic Maps
Sygic लगभग गूगल मैप्स की तरह ही एक नेविगेशन ऐप है। यह यूजर्स को तेजी से रास्ता दिखाता है और रियल टाइम ट्रैफिक के बारें में अपडेट देता है। Sygic Maps में खास बात हैं कि यह ऑफलाइन भी काम करता है। हालांकि इसके लिए किसी इलाके के मैप को डाउनलोड करना पड़ता है। इसके अलावा यह ऐप एक्सिडेंट की भी जानकारी देता है।
HereWeGo Maps
HereWeGo Maps आईफोन और एंड्रायड दोनों फोन के लिए उपलब्ध है। यह ऐप भी गूगल मैप्स जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें भी आपको ऑफलाइन नेविगेशन की सुविधा मिलती हैं। खास बात हैं कि आपको इस ऐप में विज्ञापन नहीं देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ेः- Apple की Foldable MacBook को लाने की तैयारी शुरु; क्रीज फ्री स्क्रीन के साथ 2026 में हो सकती हैं एंट्री
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS