Logo
Apple Foldable MacBook launched in 2026: एप्पल फ्लैगशिप सेग्मेंट में अच्छी पकड़ बनाने के बाद अब फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है। कंपनी कथित तौर पर जानकारी दी हैं कि वह अपने नई Foldable MacBook काम कर रहा है, जो साल 2026 तक लॉन्च हो सकती हैं।

Apple Foldable MacBook launched in 2026: Apple मार्केट में अपना एक नया मैकबुक मॉडल पेश कर सकता है। इसके लिए कंपनी एक ऑल-स्क्रीन फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही हैं। मार्केट में अपवाहें थी कि एप्पल फोल्डेबल स्क्रीन के साथ आईफोन को लॉन्च करेगी लेकिन अब एप्पल ने कथित तौर पर Foldable MacBook पर भी काम शुरु कर दिया है। उम्मीद है कि कंपनी इस मैकबुक को साल 2026 तक लॉन्च कर सकती हैं। इसे लेकर एक रिपोर्ट में MacBook की कई डिटेल का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अपकमिंग फोल्डेबल मैकबुक को M5 चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

एप्पल के पहले ऑल-स्क्रीन मैकबुक के संभावित फीचर्स 
एप्पल कथित तौर पर अपनी पहली ऑल-स्क्रीन  Foldable MacBook पर काम कर रही हैं। अफवाहों की मानें तो कंपनी इस मैकबुक को दो साइज 20.25 इंच और 18.8 इंच साइज में पेश कर सकती है। इसमें एपल एलजी डिस्प्ले का उपयोग किया जा रहा है। हालांकि फोल्ड होने के बाद मैकबुक का साइज बदल सकता है। 

एपल इस मैकबुक में एक ऐसी स्क्रीन बनाने पर फोकस कर रहा है, जो पूरी तरह से क्रीज फ्री होगी। ऐसा होने से अपकमिंग मैकबुक की कीमत बहुत मंहगी हो सकती है। लेकिन अगर कंपनी ऐसा करती है तो इससे यूजर्स का डिस्प्ले एक्सपीरियंस पहले से बेहद अच्छा हो जाएगा।

कैसा होगा प्रोसेसर 
एपल Foldable MacBook में परफॉर्मेंस के लिए एपल की नेक्स्ट जेनरेशन M5 चिप का उपयोग कर सकता है। हालांकि इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। कंपनी इस मैकबुक को हाल ही में लॉन्च Apple vision pro हेडसेट के लगभग बराबर कीमत पर ला सकती हैं। इसकी कीमत $ 3499 (लगभग 2,90,610 रुपए) है। 

ये भी पढ़ेः- MOTO G85 5G का धांसू फोन जल्द देगा दस्तक: 8GB रैम, 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा होगा लैस; लीक हुए रेंडर और कीमत 

एप्पल इस डिवाइस को आने वाले दिनों में पेश कर सकता है। अपमिंग मैकबुक को कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जाएगा। इसकी साल 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

jindal steel hbm ad
5379487