रोजगार के लिए बाहर नहीं जाएंगे UP में युवा....CM योगी आदित्यनाथ ने AKTU में बता दिया पर्यटन से आर्थिक उन्नति का गणित...
लखनऊ के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी में युवाओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में पर्यटन की संभावनाओं और इसके फायदे बताए।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया। कहा, पर्यटन से प्रदेश की आर्थिक उन्नति के साथ रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, एक पर्यटक अगर उत्तर प्रदेश आकर पांच हजार रुपए भी खर्च करता है तो सोच कर देखिए, कितना फायदा होगा। प्रदेश में हर दिन कितने पर्यटक आते हैं और उत्तर प्रदेश में इससे कितना पैसा आएगा। CM योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि यूपी के युवाओं को आने वाले समय में नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में ही उनके लिए रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध होंगे।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'राष्ट्रीय युवा दिवस' में भाग लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2024
उन्होंने कहा, "एक पर्यटक अगर उत्तर प्रदेश में आकर अगर 5 हजार भी खर्च करता है तो सोच कर देखिए....उत्तर प्रदेश में कितना पैसा आएगा। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आने वाले समय में नौकरी के… pic.twitter.com/MzRJbFK4hR
प्रदेशवासियों से आह्वान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें। गांव-गांव में भंडारे कराएं। गरीबों को खाना खिलाएं। घर, मंदिरों और घाटों पर 'दीये' जलाएं। 22 जनवरी का प्राण प्रतिष्ठा के लिए बधाई दी।