MP News Live Today 10 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

MP News Live: मध्य प्रदेश की रविवार (10 अगस्त) की सभी बड़ी खबरें और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ें एक ही पोस्ट में। राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम व अन्य खबरों पर नजर।

Updated On 2025-08-11 07:32:00 IST

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।

MP News Live Today 10 August 2025: मध्य प्रदेश में रविवार (10 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।

MP News 10 August 2025 ताज़ा अपडेट्स

Live Updates
2025-08-10 08:26 IST

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिन से तेज बारिश का सिलिसला थमा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, दतिया, भिंड, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम सहित कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में यहां तेज बारिश हो सकती है। 

2025-08-10 08:21 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायसेन जिले के उमरिया गांव में कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन करेंगे। 1800 करोड़ की इस परियोजना से 5 साल में 5000 युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। 

2025-08-10 08:21 IST

भोजपुर और सलकनपुर समेत पांच धार्मिक पर्यटन स्थलों पर रोप वे स्थापित करने का फैसला हुआ है। पांचों प्रोजेक्ट में 335 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। मप्र पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, पीपीपी मोड पर यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरी हो जाएंगे। संचालन के लिए 30 साल के लिए लीज पर दिए जाएंगे।  

2025-08-10 07:19 IST

देवास में जिले में एक युवक को प्रेम प्रसंग की तालिबानी सजा दी गई है। पीपलरावा थाना क्षेत्र के लसूडिया ब्राह्मण गांव में पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिर गंजाकर मूंछ काट काट दी गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक, ज्ञानसिंह उर्फ जगदीश नामक यह युवक शाजापुर जिले के कमलिया खेड़ी गांव का रहने वाला है। उस पर एक महिला को भगाकर ले जाने का आरोप है। संतोष नाम के आरोपी ने कुछ साथियों की मदद से उसे जबरन बोलेरे में बैठाकर लाया और मारपीट करते हुए अन्य यातनाएं दी। 

2025-08-10 07:12 IST

कटनी जिले की विजयराघवगढ़ और कैमोर नगर पालिका में राजनीतिक गठजोड़ का अनूठा उदहरण सामने आया है। यहां एक साथ दो-दो अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। दोनों को ढाई साल अध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय हुआ। ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद निवर्तमान अध्यक्षों ने इस्तीफा दिया और दूसरे अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी। शनिवार को यह प्रक्रिया स्थानीय विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। 

2025-08-10 07:04 IST

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग से लगातार आदेश जारी होने के बाद भी प्राइवेट स्कूल संचालकों ने पोर्टल पर फीस का ब्यौरा नहीं दिया। 25 हजार से कम शुल्क लेने वाले स्कूलों ने शपथ पत्र देने में भी लेटलतीफी कर रहे हैं। इसके लिए 8 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन शपथ पत्र न मिलने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाने की तैयारी है। 

पालक महासंघ के महासचिव प्रबोध पंडया के अनुसार, निजी स्कूलों की फीस को लेकर शासन की ओर से कई बार आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन इनका पालन नहीं हो सकता है। स्थिति यह है कि निजी स्कूलों की फीस का ब्यौरा पोर्टल पर दिया जाना था। अब तक प्रदेश में मात्र 10 हजार 205 स्कूलों की ओर से पोर्टल पर जानकारी दी गई है। जबकि प्रदेश में 34 हजार से अधिक स्कूल हैं। वहीं 25 हजार से कम फीस वाले स्कूलों के ओर से शपथ पत्र दिया जाना है।

Tags:    

Similar News