MP News Live Today 10 August 2025: मध्यप्रदेश की ताजा खबरें-एक क्लिक में पढ़ें

मध्य प्रदेश की शनिवार (30 अगस्त) की बड़ी खबरें।
MP News Live Today 10 August 2025: मध्य प्रदेश में रविवार (10 अगस्त) को कहां क्या हुआ? जानिए राजनीति, प्रशासन, अपराध, मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य, ट्रांसफर लिस्ट और अन्य बड़ी खबरों का लाइव अपडेट। दिनभर की हर जरूरी जानकारी अब एक ही जगह- बिना स्क्रॉल किए, बिना गूगल किए। यह लाइव ब्लॉग मध्य प्रदेश की ताज़ा और जरूरी खबरों को संक्षेप में पेश करता है। शहर, कस्बे और गांव से जुड़ी हर जरूरी खबर, जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं- एक क्लिक में पढ़ें।
MP News 10 August 2025 ताज़ा अपडेट्स
Live Updates
- 10 Aug 2025 8:26 AM
मध्य प्रदेश: दतिया, हरदा, बैतूल में तेज बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिन से तेज बारिश का सिलिसला थमा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, दतिया, भिंड, हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम सहित कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे में यहां तेज बारिश हो सकती है।
- 10 Aug 2025 8:21 AM
रायसेन: कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायसेन जिले के उमरिया गांव में कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन करेंगे। 1800 करोड़ की इस परियोजना से 5 साल में 5000 युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।
- 10 Aug 2025 8:21 AM
मध्य प्रदेश: 5 धार्मिक पर्यटन स्थलों पर बनेंगे रोप वे
भोजपुर और सलकनपुर समेत पांच धार्मिक पर्यटन स्थलों पर रोप वे स्थापित करने का फैसला हुआ है। पांचों प्रोजेक्ट में 335 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। मप्र पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, पीपीपी मोड पर यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरी हो जाएंगे। संचालन के लिए 30 साल के लिए लीज पर दिए जाएंगे।
- 10 Aug 2025 7:19 AM
देवास में युवक से मारपीट कर गंजा किया, मूंछें काटी
देवास में जिले में एक युवक को प्रेम प्रसंग की तालिबानी सजा दी गई है। पीपलरावा थाना क्षेत्र के लसूडिया ब्राह्मण गांव में पहले उसके साथ मारपीट की गई। फिर गंजाकर मूंछ काट काट दी गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक, ज्ञानसिंह उर्फ जगदीश नामक यह युवक शाजापुर जिले के कमलिया खेड़ी गांव का रहने वाला है। उस पर एक महिला को भगाकर ले जाने का आरोप है। संतोष नाम के आरोपी ने कुछ साथियों की मदद से उसे जबरन बोलेरे में बैठाकर लाया और मारपीट करते हुए अन्य यातनाएं दी।
- 10 Aug 2025 7:12 AM
कटनी: नगर पालिका में अनूठा गठजोड़, एक साथ चुने गए दो-दो अध्यक्ष
कटनी जिले की विजयराघवगढ़ और कैमोर नगर पालिका में राजनीतिक गठजोड़ का अनूठा उदहरण सामने आया है। यहां एक साथ दो-दो अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। दोनों को ढाई साल अध्यक्ष जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय हुआ। ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद निवर्तमान अध्यक्षों ने इस्तीफा दिया और दूसरे अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी। शनिवार को यह प्रक्रिया स्थानीय विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।
- 10 Aug 2025 7:04 AM
प्राइवेट स्कूलों ने नहीं दिए शपथ पत्र, बढ़ेगी तारीख
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग से लगातार आदेश जारी होने के बाद भी प्राइवेट स्कूल संचालकों ने पोर्टल पर फीस का ब्यौरा नहीं दिया। 25 हजार से कम शुल्क लेने वाले स्कूलों ने शपथ पत्र देने में भी लेटलतीफी कर रहे हैं। इसके लिए 8 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित थी, लेकिन शपथ पत्र न मिलने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाने की तैयारी है।
पालक महासंघ के महासचिव प्रबोध पंडया के अनुसार, निजी स्कूलों की फीस को लेकर शासन की ओर से कई बार आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन इनका पालन नहीं हो सकता है। स्थिति यह है कि निजी स्कूलों की फीस का ब्यौरा पोर्टल पर दिया जाना था। अब तक प्रदेश में मात्र 10 हजार 205 स्कूलों की ओर से पोर्टल पर जानकारी दी गई है। जबकि प्रदेश में 34 हजार से अधिक स्कूल हैं। वहीं 25 हजार से कम फीस वाले स्कूलों के ओर से शपथ पत्र दिया जाना है।
