हरियाणा पुलिस में फेरबदल: 42 IPS अधिकारियों समेत 55 लोगों के तबादले, चेक करें लिस्ट

Haryana Police Transfers: हरियाणा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के लिए बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। हरियाणा पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए 42 आईपीएस समेत 55 लोगों को स्थानांतरित किया गया है। 

Updated On 2025-04-22 11:27:00 IST
हरियाणा पुलिस ट्रांसफर लिस्ट।

Haryana Police Transfers: हरियाणा सरकार ने सोमवार, 21 अप्रैल की देर रात बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। 14 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 42 आईपीएस और 13 एचपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। राज्य सरकार ने उन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले हैं, जहां कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार किए जाने की जरूरत है। 

सांसदों और विधायकों ने की थी तबादले की अपील
जानकारी के अनुसार, कई सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की थी कि कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए जाने की जरूरत है। इसके बाद सरकार की तरफ से फैसला लेते हुए भिवानी, पलवल, सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, रेवाड़ी, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर, नूंह, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। 

बदले गए पुलिस कप्तान
इसके अलावा प्रदेश सरकार ने पुलिस जिला हांसी और डबवाली के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। एडीजीपी ममता सिंह को और पावरफुल बनाते हुए एडीजीपी क्राइम के साथ एडीजीपी आईआरबी भोंडसी का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। एडीजीपी डॉ. माटा रवि किरण का हिसार रेंज से एडीजीपी करनाल रेंज में तबादला किया गया है। वहीं रोहतक रेंज के एडीजीपी केके राव को हिसार रेंज भेजा गया है। वाई पूरण कुमार को रोहतक के आईजी बनाया गया है। वहीं डॉ. राजश्री सिंह को पंचकूला मुख्यालय से झज्जर रेंज के पुलिस आयुक्त का पदभार सौंपा गया है।

सरकार की तरफ से शिबास कबिराज को पुलिस आयुक्त बनाते हुए आईजी स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो और साइबर ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राकेश कुमार आर्य को आईजी बनाकर कानून एवं व्यवस्था पंचकूला मुख्यालय भेजा गया है। बी सथीश बालन को भोंडसी का आईजी आईआरबी बनाया गया है। पंकज नैन वर्तमान समय में मुख्यमंत्री कार्यालय में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं आउटरीच तथा आईजीपी सिक्योरिटी सीआईडी का काम देख रहे हैं। अब उन्हें इसके साथ ही अंबाला रेंज के आईजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

हरियाणा में आईपीएस अधिकारियों के तबादले।

करनाल के आईजी कुलदीप सिंह को अब एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला का आईजी और एचएसईएनबी के आईजी का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं पर्यावरण मंत्री अनिल विज के साथ मतभेदों के कारण सुर्खियों में रहीं संगीता कालिया को गुरुग्राम का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। 

  • इसके अलावा वर्तमान में सोनीपत हेडक्वार्टर की डीसीपी रहे मनबीर सिंह को भिवानी के एसपी का पदभार दिया गया है। 
  • आस्था को एसपी फतेहाबाद से स्थानांतरित कर कैथल का एसपी बनाया गया है। 
  • सुरेंद्र भौरिया को एसपी यमुनानगर का पदभार सौंपा गया है। 
  • राजेश कुमार को नूंह का एसपी बनाया गया है। 
  • चंद्र मोहन को एसपी टेलीकाम का पदभार दिया गया है। 
  • राजीव देसवाल को एसपी यमुनानगर की जगह कमांडेंट द्वितीय बटालियन एचएपी मधुबन बनाया गया है। 
  • वरुण सिंगला को एसपी कुरुक्षेत्र से एसपी पलवल बनाया गया है। 
  • नितिश अग्रवाल को कुरुक्षेत्र का एसपी बनाया गया है। 
  • विक्रांत भूषण को एसपी एसटीएफ मुख्यालय का पदभार सौंपा गया है। 
  • भूपेंद्र सिंह को पानीपत का एसपी बनाया गया है। 
  • सिद्धांत जैन को फतेहाबाद का एसपी बनाया गया है। 
  • निकिता खट्टर को डबवाली बनाया गया है। 
  • अमित यशवर्धन को एसपी हांसी का पदभार दिया गया है। 
  • हेमेंद्र कुमार मीणा को रेवाड़ी का एसपी बनाया गया है। 
  • कुलदीप सिंह जींद के एसपी का कार्यभार मिला है। 
  • मयंक गुप्ता को सिरसा के एसपी का पदभार मिला है।  
  • विजय प्रताप को कमांडेंट तृतीय आईआरबी सुनारियां के साथ कमांडेंट महिला पुलिस बटालियन सुनारियां का कार्यभार सौंपा गया है। 

इन आईपीएस के किए गए तबादले

  • कुलदीप सिंह को आईजी एसीबी पंचकूला और आईजी एचएसईएनबी पंचकूला का कार्यभार सौंपा गया है।
  • वीरेंद्र कुमार को कमांडेंट प्रथम आईआरबी भोंडसी बनाया गया है। 
  • दीपक सहारण को एसपी HSENB के साथ एसपी HPUS विजिलेंस एवं एसपी साइबर पंचकूला का कार्यभार सौंपा गया है। 
  • निकिता गहलोत को एसपी SCRB मुख्यालय एवं एसपी रेलवे अंबाला बनाया गया है। 
  • सुनील कुमार को एसपी स्टेट क्राइम ब्रांच मुख्यालय कार्यभार सौंपा गया है। 
  • जसलीन कौर को डीसीसी मुख्यालय झज्जर के साथ डीसीपी क्राइम झज्जर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 
  • मकसूद अहमद को एनआइटी फरीदाबाद का डीसीपी का पदभार दिया गया है।
  • मेधा भूषण को एसीबी मुख्यालय का एसपी बनाया गया है। 
  • मनप्रीत सिंह को एडीसी गवर्नर के साथ ही एसपी लोकायुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। 
  • प्रतीक गहलोत को कुरुक्षेत्र का एडिशनल एसपी बनाया गया है। 

इन एचपीएस अधिकारियों के किए गए तबादले

  • नुपुर बिश्नोई को ईआरएसएस मुख्यालय और महिला सुरक्षा मुख्यालय का एसपी बनाया गया है। 
  • हितेश यादव को साउथ गुरुग्राम के डीसीपी का कार्यभार सौंपा गया है। 
  • अमित दहिया को क्राइम एवं यातायात पंचकूला का डीसीपी का पदभार मिला है। 
  • भारती डबास को गोहाना का डीसीपी बनाया गया है। 
  • सिद्धार्थ ढांडा को कानून एवं व्यवस्था मुख्यालय के एसपी का पदभार सौंपा गया है। 
  • विजय सिंह को एसीबी मुख्यालय का एसपी बनाया गया। 
  • राजकुमार वालिया को डीसीपी बल्लभगढ़ बनाया गया। 
  • कुशलपाल सिंह को वेस्ट सोनीपत का डीसीपी बनाया गया। 
  • जयबीर सिंह यातायात फरीदाबाद के डीसीपी बनाए गए। 
  • बलजिंदर सिंह को हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के एसपी के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। 
  • धर्मबीर सिंह को कमांडेंट द्वितीय बटालियन आइआरबी भोंडसी बनाया गया। 
  • मुकेश कुमार, फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। 
  • रविंद्र सिंह तोमर को कमांडेंट तृतीय बटालियन एचएपी हिसार के साथ ही एसपी महिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र हिसार,  सिक्योरिटी सीआईडी मुख्यालय के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

ये भी पढ़ें: लेबर वेरिफिकेशन घोटाला: अनिल विज ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई, एक महीने में मांगी जांच रिपोर्ट

Similar News