Assembly Election 2024: क्या विनेश फोगाट के लिए आसान होगा राजनीतिक दंगल?, पिछला विधानसभा चुनाव हारे थे ये पहलवान

Assembly Election 2024: कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जुलाना सीट से चुनाव लड़ेंगी। यहां उनके ससुराल है। ये ही विनेश की सबसे बड़ी ताकत बताई जा रही है।

Updated On 2024-09-07 15:20:00 IST
विनेश फोगाट।

Assembly Election 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को चुनाव होना है। इस वक्त सबकी नजर महिला पहलवान विनेश फोगाट पर है। अब देखना ये होगा कि विनेश के लिए राजनीतिक दंगल आसान होगा कि नहीं।  हालांकि, पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो कई खिलाड़ी चुनावी दगंल में खरे नहीं उतरे पाए हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह को जनता में एक मौका दिया भी था, लेकिन वह यौन शोषण के मामले में फंस गए। जिसके चलते उन्हें मंत्रीपद और अपनी सीट गंवानी पड़ी। 

दरअसल, विनेश फोगाट ने शुक्रवार को ही कांग्रेस ज्वाइन की है। उनके साथ उनके साथ बजरंग पुनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए है। पैरिस ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद विनेश फोगाट को पूरे देश का साथ मिला है। विनेश को पेरिस ओलंपिक में भले ही कोई पदक न मिला हो। लेकिन, उनका सम्मान चैंपियन की तरह ही किया गया। अब धाकड़ पहलवान विनेश फोगाट राजनीति में आकर अपने प्रदेश के लोगों की आवाज बनेगी। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर जुलाना विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है।

कहा जा रहा है कि विनेश की ससुराल जुलाना में है। ये ही विनेश फोगात की सबसे बड़ी मजबूती बताई जा रही है। इसके अलावा विनेश फोगाट ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद एक बड़ा जाट चेहरा बन चुकी हैं। उनके साथ खाप पंचायतों और किसान-मजदूर वर्ग भी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि विनेश चुनावी मैदान में जरूर जीतेगी। 

पिछले विधानसभा चुनाव हारे थे दो पहलवान 
बता दें कि पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन खिलाड़ी भी चुनावी मैदान में उतरे थे। इनमें पहलवान बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त और हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह का नाम शामिल है। बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं संदीप सिंह चुनाव जीत गए थे। 

इस बार ये खिलाड़ी है मैदान में

 -कबड्‌डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा (बीजेपी) 
-शूटिंग प्लेयर आरती राव (बीजेपी)
-विनेश फोगाट (कांग्रेस)

Similar News