फतेहाबाद में रिश्तों का कत्ल: पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या, फुफेरे भाई ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Cattle Trader Murder in Fatehabad: फतेहाबाद में पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Updated On 2025-06-14 16:06:00 IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

Cattle Trader Murder in Fatehabad: फतेहाबाद से पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतक के फुफेरे भाई और उसके साथियों ने पैसे के लेन-देन को लेकर वारदात को अंजाम दिया है। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर व्यापारी के फुफेरे भाई और उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

व्यापारी की पत्नी ने पुलिस को क्या बताया ?
मृतक की पहचान 42 साल के विनोद कुमार के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी कालो बाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती देर रात फुफेरा भाई सुखदेव सिंह, अपने 2 साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। कालो बाई का कहना है कि तीनों आरोपियों ने शराब पी हुई थी। तीनों ने मिलकर विनोद के गले पर चाकू से वार कर दिया।

विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट
मृतक की पत्नी कालो ने जब इसका विरोध किया तो सुखदेव सिंह ने उसका भी मुंह दबा दिया और हाथापाई की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। इसके बाद विनोद को घायल अवस्था में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
लांबा गांव के सरपंच गुरदेव सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह विनोद के फूफा का बेटा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी दोनों के बीच झगड़े की बात नहीं सुनी थी। दूसरी तरफ रतिया के SHO राजबीर सिंह का कहना है कि हत्या के मुख्य आरोपी सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Tags:    

Similar News