फरीदाबाद में CM सैनी का मेगा शो : 4 मई को डबुआ मंडी में जन आभार रैली, जानिए जिले को क्या मिलेंगी विकास की सौगातें 

फरीदाबाद में सीएम सैनी की मेगा रैली 4 मई को। एनआईटी डबुआ मंडी में विकास की सौगातें देंगे। विधायक फागना ने तैयारियों का जायजा लिया।

Updated On 2025-05-02 17:33:00 IST
फरीदाबाद में नगर निगम के अधिकारियों से तैयारी की जानकारी लेते सतीश फागना।

फरीदाबाद में CM सैनी का मेगा शो : हरियाणा के फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 मई को एनआईटी डबुआ मंडी में एक विशाल जन आभार रैली को संबोधित करने वाले हैं। इस रैली का आयोजन भाजपा विधायक सतीश फागना के विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है और इसे लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। विधायक फागना ने स्वयं अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

विधायक सतीश फागना ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ रैली स्थल पर पहुंचकर रैली की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस रैली में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता भाग लेंगे। 

रैली की तैयारी तेज,  विधायक फागना ने कहा 

रैली स्थल पर सफाई कार्य जोरों पर चल रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। रैली में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यों में जुटे हुए हैं। हमने मंडी में सफाई कार्य तेजी से करवाने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। 

विधायक फागना ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री सैनी इस रैली में एनआईटी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर घर तक स्वच्छ पेयजल, सड़कों और गलियों का निर्माण, बिजली की निर्बाध आपूर्ति, सीवर-ड्रेनेज और सड़कों की समस्याओं के स्थायी समाधान से संबंधित घोषणाएं करेंगे।

ये हैं विकास योजनाएं  

हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति। सड़कों और गलियों का निर्माण और सुधार। बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना। सीवर और ड्रेनेज समस्याओं का स्थायी समाधान। कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था में सुधार। क्षेत्र को स्मार्ट, स्वच्छ और समृद्ध विधानसभा के रूप में विकसित करना।  विधायक फागना ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का मुख्य उद्देश्य कूड़ा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और क्षेत्र को एक स्मार्ट, स्वच्छ और समृद्ध विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की इस रैली से फरीदाबाद के लोगों को विकास की कई नई सौगातों की उम्मीद है। यह रैली न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए भी एक बड़ा अवसर है। 

ये भी पढ़े : दादरी और अंबाला में सोने की चोरी : एक दिन में 14 लाख कैश, 6 किलो सोना और चेन की सेंधमारी, चेहरे सीसीटीवी में कैद

Similar News