Haryana New Govt: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कौन हैं? जानिए

Who is Nayab Saini
X
Who is Nayab Saini
Who is Nayab Saini: हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी के नाम पर मोहर लग गई हैं।

Who is Nayab Saini: हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। मनोहर लाल खट्टर ने बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव दिया था। इससे पहले सुबह मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया।

अंबाला के छोटे से गांव में जन्म
नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हरियाणा के अंबाला जिले के छोटे से गांव मिजापुर माजरा में हुआ। उन्होंने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बीआर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और फिर यूपी के मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री ली। परिवार में उनकी मां कुलवंत कौर, पत्नी सुमन सैनी, बेटी वंशिका और बेटा अनिकेत सैनी हैं।

नायब सिंह सैनी के पास है इतनी संपत्ति
नायब सिंह सैनी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिए चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 33 लाख की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास 11 लाख रुपए की चल संपत्ति है। दंपती के पास कुल 2 लाख 85 हजार कैश भी है।

प्रदेश महामंत्री से शुरू किया राजनीतिक सफर
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री के संगठन में हरियाणा बीजेपी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से लेकर 2000 तक काम किया है। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। नायब सिंह सैनी साल 2009 में बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे। इसके बाद साल 2012 में बीजेपी अंबाला से जिलाध्य बने।

2014 में पहली बार बने विधायक
साल 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। फिर साल 2016 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। इसके बाद साल 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे। हाल ही में केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story