Delhi-Haryana Mausam: दिल्ली में गिरने वाला है तापमान, अगले कुछ दिन बारिश के आसार; हरियाणा के इन जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तेज आंधी और बारिश देखने को मिल रही है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, आज भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

Updated On 2025-05-19 10:25:00 IST
दिल्ली और हरियाणा का मौसम।

Delhi-Haryana Weather: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली है। इससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन तापमान में कुछ खास गिरावट नहीं आई। आज (सोमवार) के मौसम की बात करें, तो दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें, तो सोमवार को राजधानी दिल्ली में सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूतनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बता दें कि बीते रविवार को भी दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी में अगले कुछ दिनों में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इस हफ्ते 20 से लेकर 24 मई तक हर रोज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। हालांकि इसके लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके चलते राजधानी दिल्ली का तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में बारिश होने के बाद भी तापमान से राहत नहीं मिल रही है। आज हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर हरियाणा मौसम विभाग की ओर से चंडीगढ़ के अलावा 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।

रोहतक जिला रहा सबसे गर्म

पिछले दिन यानी रविवार को हरियाणा का रोहतक जिले में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। वहां पर तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा नारनौल में 45 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 44.8, सिरसा में 44.4 और भिवानी में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: Delhi Jaldoot Scheme: भीषण गर्मी में बस स्टॉप पर पानी पिलाएंगे 'जलदूत', DTC करेगा वॉलंटियर्स की तैनाती

Tags:    

Similar News