Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में रात में सताने लगी कड़ाके की ठंड, 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का पारा

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह को मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें, तो 30 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

Updated On 2024-11-22 09:06:00 IST
दिल्ली में रात में सताने लगी कड़ाके की ठंड।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में रातें ठंडी होनी शुरू हो गई है और रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जिसके चलते लोगों को रजाई और कंबल में पैक होकर सोना पड़ रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि रात के समय दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि आज यानी 22 नवंबर को मौसम कैसा रहने वाला है। 

मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को सुबह और शाम हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। वहीं दिन के मुकाबले रातें ज्यादा ठंडी होगी और 30 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। राजधानी के आज के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलवा गाजियाबाद में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

हरियाणा में 22 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम 

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें शुक्रवार को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके चलते कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार के लिए भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 22 और 23 नवंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है। जिसके चलते रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। हरियाणा में आज का अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं शनिवार को अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए दिल्ली-एनसीआर के लोग, हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम

Similar News