haribhoomi hindi news
MP Weather Today : मध्य प्रदेश में उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर कम होने लगा है। साथ ही पहाड़ों में चलने वाली जेटस्ट्रीम हवाएं यहां भी पहुंच रही हैं। इसलिए ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। रविवार (17 नवंबर) सुबह कई जिलों में सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहा।  

MP Weather Today : मध्यप्रदेश में ठंड का असर दिन ब दिन बढ़ रहा है। भोपाल-जबलपुर में तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी पारा लगातार गिर रहा है। पचमढ़ी में शुक्रवार-शनिवार की रात टेम्प्रेचर 7.8 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि, भोपाल में यह 12.6 डिग्री रहा। भोपाल में सीजन की यह सबसे ठंडी रात रही। 

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी हवाओं का असर कम होने लगा है। साथ ही पहाड़ों में जेटस्ट्रीम चलने लगी हैं। यह हवाएं एमपी के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर चंबल संभाग में भी पहुंच रही हैं। जिस कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

ठंड के साथ कोहरे का भी असर 
मध्य प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में तापमान गिरेगा और पचमढ़ी-अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। सुबह ठंड के साथ कोहरे की धुंध से सामना होगा। पिछले 3 दिन से भोपाल सहित कई जिलों में सुबह 8 बजे तक कोहरा देखने को मिल रहा है।

MP में कहां कितना तापमान 

  • शुक्रवार शनिवार की रात मंडला में 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि, हिल स्टेशन पचमढ़ी सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एमपी के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 से 15 डिग्री के आसपास रहा। भोपाल सहित कुछ जिलों में दिन का तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।  
  • मौसम विभाग के मुताबिक, 20 नवंबर तक एमपी में सर्द हवाएं चलेंगी। इससे इंदौर, भोपाल और जबलपुर में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है। पचमढ़ी और अमरकंटक सबसे ठंडे रहेंगे। सुबह सुबह कोहरे से भी सामना होगा। 
7