Exercise for Belly Fat: 10 मिनट की एक्सरसाइज कम कर सकती है पेट की चर्बी! जानिए कैसे

Exercise for Belly Fat: पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको सिर्फ 10 मिनट की ये एक एक्सरसाइस करनी होगी, इसके जरिए आप अपना बैली फैट कम सकते हैं।

Updated On 2026-01-12 23:00:00 IST

पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज (Image: grok)

Exercise for Belly Fat: कई लोग सोचते हैं कि पेट की चर्बी कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर सही तरीके से, और नियमित रूप से सिर्फ 10 मिनट की एक्सरसाइज की जाए, तो पेट की चर्बी पर असर दिखने लगता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी आसान, और असरदार एक्सरसाइज, जिसे आप घर पर बिना किसी उपकरण के कर सकते हैं।

अगर समय कम है और रिजल्ट चाहिए, तो प्लैंक एक्सरसाइज सबसे बेहतर विकल्प है। यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें शरीर को स्थिर रखते हुए पेट, कमर और पूरे कोर पर एक साथ काम होता है।

प्लैंक एक्सरसाइज कैसे काम करती है

प्लैंक एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जिसमें आपको अपने शरीर का भार को पैरों के पंजों पर संतुलित रखना होता है। इस दौरान पेट की मांसपेशियां लगातार एक्टिव रहती हैं, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है। यही वजह है कि, ये पेट की चर्बी को कम कर देता है।

10 मिनट में प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका

प्लैंक करने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती। आप इसे घर पर योगा मैट पर कर सकते हैं। पेट के बल लेटकर अपनी कोहनियों को कंधों के नीचे रखें, और पैरों के पंजों पर शरीर का वजन डालें। अब शरीर को सिर से लेकर एड़ी तक एक सीधी लाइन में रखें, और पेट को अंदर की ओर खींचें। इस पोजिशन को 30 सेकंड तक होल्ड करें, फिर 30 सेकंड आराम लें। इसी तरह 10 मिनट तक यह प्रक्रिया दोहराएं। शुरुआत में अगर 30 सेकंड मुश्किल लगे, तो 20 सेकंड से भी शुरू किया जा सकता है।

प्लैंक से पेट की चर्बी कैसे कम होती है

प्लैंक करने से पेट की अंदरूनी और बाहरी दोनों मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है, और शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करने लगता है। नियमित प्लैंक करने से पेट टाइट होता है, कमर पतली दिखने लगती है, और शरीर का पोस्चर भी सुधरता है।

कितने दिनों में दिखेगा असर

अगर आप रोजाना 10 मिनट प्लैंक करते हैं , तो 4 हफ्तों में पेट हल्का महसूस होने लगता है। यानी 4 हफ्तों में पेट की चर्बी कम दिखने लगती है, और शरीर में मजबूती आती है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए भारी-भरकम वर्कआउट जरूरी नहीं है। सिर्फ 10 मिनट की प्लैंक एक्सरसाइज आपके शरीर में बड़ा बदलाव ला सकती है। इसलिए इस आसान एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, और कुछ ही हफ्तों में फर्क महसूस करें।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है, हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बिना प्लैंक एक्सरसाइज न करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Tags:    

Similar News