Delhi NCR Weather Today: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाए दिल्ली-एनसीआर के लोग, हरियाणा में आज साफ रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather update It may rain in national capital on 19 and 20 February
X
दिल्ली-एनसीआर में अगले हफ्ते होगी बारिश।
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। हालांकि, प्रदूषण की वजह से आसमान में धुंध की मोटी चादर छाई रहेगी।

Delhi NCR Weather Today 21 November: दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रह सकता है। हालांकि, सुबह और शाम हल्का कोहरा देखने को मिलेगा और दिन में धूप निकलेगी। वहीं इसी बीच प्रदूषण से भी थोड़ी राहत मिली है। राजधानी का ओवरआल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के नीचे पहुंच गया है।

दरअसल, मौसम विभाग ने आज दिल्ली एनसीआर के लिए कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। जिसके चलते मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिसके चलते दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। अगले हफ्ते से दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान और गिरेगा। जिसके चलते दिसंबर के पहले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी।

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद का तापमान

दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो हरियाणा में भी गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 22 और 23 नवंबर के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद 24, 25 और 26 नवंबर को मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश के तापमान की बात करें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूतनम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूतनम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- बड़ा एक्शन: मोदी सरकार ने देश भर में 6 करोड़ राशन कार्ड को किया रद्द, आपका नाम भी इस लिस्ट में तो नहीं?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story