Delhi Live News Today 31 July 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 31 July 2025: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और यहां होने वाली घटनाओं, वारदातों आदि के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां से खबरों को लाइव देख सकते हैं और यहां से संक्षेप में भी खबरें पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-07-31 17:45:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें।

d दिल्ली में राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी खबरें आपको एक क्लिक में यहां मिल जाएंगी। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। यहां आपको हेल्थ, क्राइम, अस्पताल, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, पर्यटन स्थल आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में पढ़ सकते हैं। 'खबर एक नजर' का ये सिलसिला शुरू करने के लिए नीचे की तरफ से स्क्रॉल करें।

Live Updates
2025-07-31 17:45 IST

गाजियाबाद के एबीईएस कॉलेज के बेसमेंट में चल रहे गर्ल्स हॉस्टल में जलभराव हो गया। छात्राओं के कपड़े और दस्तावेज आदि खराब हो गए। इसकी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखें वीडियो

2025-07-31 17:03 IST

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आम महोत्सव आयोजित किया गया है। कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी की ओर से आयोजित इस मेले में सियासी तड़का भी देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-31 16:40 IST

नोएडा के सेक्टर-53 गिझोड़ इलाके में दिनदहाड़े एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-31 16:05 IST

ग्रेटर नोएडा: बुधवार देर शाम और गुरुवार सुबह हुई बारिश ने ग्रेटर नोएडा की नामी सोसायटियों के मेंटेनेंस की पोल खोल कर रख दी। सुपरटेक इकोविलेज-1, अजनारा होम्स, राधा स्काई, एनआरआई सिटी जैसी सोसायटियों में कुछ ही घंटों की बारिश के बाद बेसमेंट तालाब बन गया।

2025-07-31 16:02 IST

 गुरुवार को तेज बारिश के कारण गुरुग्राम की सड़कों पर जाम लग गया। दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर एक्सप्रेसवे पर भी जाम की स्थिति रही। यहां लोगों को लगभग 15 किलोमीटर लंबे जाम का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरा हाल

2025-07-31 14:44 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि एक सभ्य समाज 'ब्लड मनी' को मंजूरी नहीं दे सकता। हाईकोर्ट ने 'ब्लड मनी' के आधार पर एफआईआर रद्द करने की मांग करने वाले आरोपी की याचिका खारिज कर दी। पढ़ें क्या था पूरा मामला

2025-07-31 14:11 IST

दिल्ली के बेगमपुर में एक घर में पानी भरने से भाई-बहन की मौत हो गई। भाई को करंट लगता देख बहन उसे बचाने के दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-31 14:10 IST

दिल्ली में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर प्रशासन एक्टिव हो गया है। एमसीडी अगले हफ्ते से आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए विशेष अभियान चलाने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

2025-07-31 14:07 IST

दिल्ली में फरीदाबाद के रहने वाले युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। कुछ दिनों पहले मोमोज की रेहड़ी लगाने वाले लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था। जानें पूरा मामला...

2025-07-31 13:10 IST

दिल्ली: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और होम गार्ड्स के डायरेक्टर जनरल एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Tags:    

Similar News