CBI Arrest Colonel: रक्षा मंत्रालय में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार, CBI ने 2.36 करोड़ रुपए किए जब्त

CBI Arrest Lieutenant Colonel: सीबीआई ने रिश्वत मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करोड़ों कैश बरामद हुए हैं।

Updated On 2025-12-21 12:26:00 IST

रिश्वत मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार। 

CBI Arrest Lieutenant Colonel: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिन 20 दिसंबर शनिवार को रक्षा मंत्रालय में तैना लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और उनके साथी विनोद कुमार को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। CBI ने आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि सेना के लिए जा रहे इक्विपमेंट्स की खरीद के मामले में अधिकारियों ने रिश्वत ली है। अधिकारियों ने संदेह जताया कि इस मामले में एक प्राइवेट कंपनी और लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा की पत्नी भी शामिल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले को लेकर इसी साल 19 दिसंबर को केस दर्ज किया गया था। CBI को सूचना मिली थी कि रक्षा क्षेत्र में होने वाली खरीददारी में गड़बड़ियां हो रही है। जांच के दौरान इस पूरी धांधली में सरकारी अधिकारी, एक प्राइवेट कंपनी का नाम सामने आया था, यह सब अवैध गतिविधियों में शामिल थे। CBI को जांच के दौरान पता लगा कि सरकारी अधिकारी और प्राइवेट कंपनी दोनों ही भारत के डिफेंस सेक्टर से जुड़े हुए हैं।

बेंगलुरु की कंपनी से लिए 3 लाख रुपए

जांच अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचित किया गया था कि दीपक कुमार शर्मा प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के इरादे से रिश्वत ले रहे हैं। कंपनी डिफेंस से जुड़ी है, जो सेनाओं के लिए रक्षा उत्पाद बनाती है। CBI का कहना है कि दीपक कुमार शर्मा बेंगलुरु में एक कंपनी से 3 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए हैं, इस कंपनी के 'इंडिया ऑपरेशंस' यानी भारत में होने वाले कारोबार को राजीव यादव और रवजीत सिंह नाम के शख्स देखते हैं।

दोनों शख्स शर्मा के संपर्क में थे, दोनों आरोपी अवैध तरीके से कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए सेना से जुड़ी किसी बिक्री में रिश्वत दे रहे थे। वहीं आरोपी कर्नल के गिरफ्तार साथी विनोद कुमार पर आरोप लगा है कि उसने 18 दिसंबर को रिश्वत का पैसा शर्मा तक पहुंचाया था।

CBI ने करोड़ों कैश बरामद किया

दिल्ली में CBI ने लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा के घर के अलावा कई जगहों छापेमारी की। इस दौरान CBI ने 2.23 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया था। इसके अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर में दीपक की पत्नी, कर्नल काजल बाली के घर से भी 10 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

इसके अलावा बेंगलुरु और जम्मू में भी कुछ ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है, वहीं दीपक के ऑफिस में भी तलाशी ली गई है। CBI का आरोप है कि शर्मा ‘आदतन भ्रष्ट और गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल हैं’ CBI ने विनोद कुमार को दीपक कुमार शर्मा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को एक स्पेशल CBI कोर्ट में पेशी के बाद 23 दिसंबर तक CBI हिरासत में भेजा गया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News