Noida Suicide Case: अब नोएडा में 12 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, जानिए मां-बाप से क्यों हुआ नाराज?

Noida Suicide Case: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस के बाद अब नोएडा में 12 साल के बच्चे ने टीवी देखने से मना करने पर मां से नाराज होकर आत्महत्या कर ली।

Updated On 2026-02-06 18:16:00 IST

नोएडा में 12 साल के बच्चे ने किया सुसाइड

Noida Suicide Case: बीते दिनों गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने मोबाइल फोन और कोरियन कंटेंट को देखने से रोकने पर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना से अभिवाक डरे हुए हैं। लेकिन इस दर्दनाक हादसे को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता कि एक ऐसी ही खबर अब नोएडा से सामने आ रही है। जहां एक 12 साल के बच्चे ने छोटी सी बात के ऊपर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय मासूम ने ऐसा कदम इसलिए उठाया था क्योंकि उसकी मां ने उससे टीवी देखने के लिए माना किया था। यह घटना नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के नगला चरण दास गांव की है।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनका बच्चा गोलू टीवी देखने का बहुत देखता था। इस बात से परेशान होकर उसकी मां ने बच्चे को डांट दिया। परिवार के अनुसार गोलू ने इसी बात से नाराज होकर रात में आत्महत्या कर ली। थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवदेश प्रताप सिंह ने बताया कि नगला चरण दास के रहने वाले अमित कुमार का बेटा गोलू कक्षा 5 में पढ़ता था।

उन्होंने आगे कहा कि लड़का टीवी देखने का शौकीन था। इस बात से उसके माता-पिता परेशान रहते थे। जिसके चलते गोलू की मां ने उसे डांट दिया। उन्होंने बच्चे को धमकाकर कहा कि वह टीवी का केवल कटवा देंगी। बच्चा इस बात से परेशान हो गया और अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गाजियाबाद और नोएडा में एक हफ्ते में हुई इन दोनों घटनाओं में एक बात कॉमन है कि दोनों केस में सुसाइड किसी लत की वजह से किया गया। गाजियाबाद में कोरियन कल्चर के प्रति पागलपन और नोएडा में टीवी देखने की लत ने एक हफ्ता में 4 मासूमों की जान छीन ली। यह दोनों ही घटनाएं भारतीय लोगों को सबक लेने और डराने वाली है।

Tags:    

Similar News