Delhi Live News Today 24 August 2025: दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट ब्रेकिंग ख़बरें 'एक नजर' में पढ़ें

Delhi Live News Today 24 August 2025: दिल्ली-एनसीआर के इस लाइव पेज पर आपको एनसीआर की सभी लेटेस्ट और जरूरी खबरें मिल जाएंगी। आप सिर्फ एक क्लिक में सभी जरूरी खबरें संक्षेप में पढ़ सकते हैं।

Updated On 2025-08-24 15:56:00 IST

दिल्ली-एनसीआर की लेटेस्ट न्यूज।

Delhi Live News Today 24 August 2025: दिल्ली में हर दिन राजनीति, सरकारी योजनाओं, क्राइम, ट्रेन, मेट्रो आदि से जुड़ी तमाम खबरें आती हैं। इसके लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलती है। इस पेज पर आपको पूरे दिन की हर बड़ी और जरूरी खबर मिल जाएगी। यहां पर आप सिर्फ एक क्लिक में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे शहरों की लेटेस्ट खबरें देख सकते हैं। इस पेज पर आपको क्राइम, हेल्थ, सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं, टूरिस्ट प्लेस आदि से जुड़े टॉपिक के बारे में भी आप संक्षेप में जानकारी ले सकते हैं। आज की लेटेस्ट और जरूरी खबरें पढ़ने के लिए नीचे की ओर रुख करें।

Live Updates
2025-08-24 15:56 IST

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार एर्टिगा कार ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को जबरदस्त टक्कर मार देती है। देखें वीडियो...

2025-08-24 15:46 IST

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में निक्की नाम की महिला की हत्या कर दी गई। निक्की के पति ने उसके बेटे के सामने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर लाइटर से आग लगा दी। पुलिस ने निक्की की बहन कंचन की शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सास, ससुर और देवर की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरा मामला...

2025-08-24 15:45 IST

ओखला फेज-3 में कई पार्कों की हालत बदतर हो गई है। यहां शौचालय भी जर्जर और खराब अवस्था में हैं। अब जल्द पार्कों और शौचालयों की की हालत सुधरने वाली है। नगर निगम ने इन सुधारों के लिए 10 लाख रुपए का फंड जारी किया है। दरअसल, स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि इस इलाके में औद्योगिक क्षेत्र है। यहां लोगों की काफी आवाजाही लगी रहती है। सुविधाओं के अभाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानें पूरा प्लान...

2025-08-24 15:43 IST

दिल्ली में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छा मौका है। डीएसएसएसबी ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। नीचे पढ़ें सारी डिटेल्स...

2025-08-24 15:42 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक फैसले की सुनवाई करते हुए कहा है कि मैट्रिमोनियल साइट पर वैवाहिक स्थिति को गलत ढंग से पेश करने को शादी रद्द करने का वैध अधिकार है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को बकरार रखा हैं, जिसमें शादी को रद्द कर दिया था। जानें क्या है मामला...

2025-08-24 14:28 IST

अगर आपको वाहन चलाते समय ट्रैफिक पुलिस पकड़ ले तो आप निश्चिंत हो सकते हैं कि आपके पास तमाम दस्तावेज उपलब्ध हैं। लेकिन, कई ट्रैफिक नियम ऐसे होते हैं, जिनकी जानकारी वाहन चालकों को बिल्कुल नहीं होती है। यही कारण है कि अगर एक बार पकड़े गए तो किसी न किसी नियम के उल्लंघन के चलते चालान कटवाना पड़ता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि चालान राशि भरने की बजाय रिश्वत ऑफर कर देते हैं। लोगों की इस फितरत को समझने वाले भ्रष्ट अधिकारी इसका फायदा उठाते हैं। जानें पूरी मामला...

2025-08-24 14:26 IST

ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड मामले में आरोपी विपिन का एनकाउंटर हो गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर काबू किया। पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की हिरासत से बचकर भागने की कोशिश की। सिरसा चौक के पास पुलिस ने आरोपी रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका, जिसके चलते पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानें पूरा मामला...

2025-08-24 13:00 IST

दिल्ली में 25 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसके कारण सोमवार को राजधानी की कई सड़कें बंद रहेंगी। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया कि विशेष कार्यक्रम के कारण सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग और कौटिल्य मार्ग के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में 25 अगस्त को इन रास्तों पर जाने से बचें। नीचे पढ़ें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी...

2025-08-24 12:58 IST

दिल्ली के बवाना में दो सगे भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके भांजे पर भी जानलेवा हमला किया। इस हमले के दौरान एक भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानें पूरा मामला...

2025-08-24 12:58 IST

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में छात्र विंग 'एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स' का नया कार्यालय खोला है। आप के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और संजीव झा ने ASAP के इस नए ऑफिस का उद्घाटन किया। इस दौरान संजीव झा ने कहा कि यह ऑफिस न केवल संगठन का केंद्र होगा, बल्कि छात्रों की आवाज को भी मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि यह डीयू की राजनीति में एक नई सोच लाने का केंद्र भी बनेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Tags:    

Similar News