Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अगस्त को ये सड़कें रहेंगी बंद...मिलेगा भारी जाम, देखें वैकल्पिक रूट
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि 25 अगस्त को विशेष कार्यक्रम के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होगी। ऐसे में यात्रियों को इन रास्तों से बचकर जाने को कहा गया है। पढ़ें पूरी एडवाइजरी...
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी।
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अगस्त को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इसके कारण सोमवार को राजधानी की कई सड़कें बंद रहेंगी। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया कि विशेष कार्यक्रम के कारण सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग और कौटिल्य मार्ग के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में 25 अगस्त को इन रास्तों पर जाने से बचें। नीचे पढ़ें पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी...
ट्रैफिक पुलिस की सलाह
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार को मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग और कौटिल्य मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।
- डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से धौला कुआं की ओर जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
- इसी तरह धौला कुआं और करोल बाग से सी-हेक्सागन की ओर जाने वाले यात्री रिंग रोड, पंचकुइया रोड और संसद मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 11 मूर्ति से आरएमएल जाने वाले वाहन चालकों को धौला कुआं फ्लाईओवर, आर/ए शंकर रोड, तालकटोरा रोड और शेख मुजीब-उर-रहमान मार्ग होते हुए वंदे मातरम मार्ग का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
- इन सड़कों पर वाहन पार्क करने पर उसे टो कर लिया जाएगा और वाहन मालिक के खिलाफ मुकदमा भी चलाया जाएगा।
इन सड़कों पर जाने से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में वाहन चालकों को खास सलाह दी गई है। इसमें यात्रियों को इन रास्तों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है। इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग और कौटिल्य मार्ग शामिल हैं।
ये रहेंगे डायवर्जन प्वाइंट
- वंदे मातरम मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग टी-पॉइंट
- आर/ए डॉ. राम मनोहर अस्पताल
- फ्लाईओवर के नीचे मोती बाग
- आर/ए यशवंत पैलेस
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही बताए गए रास्तों पर जाने से बचें वरना जाम में फंस सकते हैं।