Double Murder: गाजियाबाद में खोड़ा एरिया के होटल में डबल मर्डर, मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद में डबल मर्डर केस में मुठभेड़ के दौरान 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद में डबल मर्डर केस में 2 आरोपी गिरफ्तार।
Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद के खोड़ा थाना एरिया में 2 दिन पहले एक होटल में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इस हत्या में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन और सचिन के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी होटल में काम करते थे, उन्होंने मामूली विवाद में दोनों ग्राहकों 25 साल के श्रीपाल और 26 साल के सत्यम की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वहीं एक युवक हमले रे दौरान घायल हो गया था। वारदात के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
ACP ने क्या बताया ?
इंदिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि जब उन्हें आरोपियों की लोकेशन के बारे में पता लगा तो टीम तैयार की गई। पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को इंदिरापुरम के अंडरपास के पास गाड़ियों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। ACP ने आगे कहा कि पुलिस टीम ने उस दौरान बाइक पर 2 संदिग्धों को आते देखा, जब टीम ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया, तो वे नहर की तरफ भागने लगे।
पुलिस टीम ने बाइक सवार राजन और सचिन का पीछा किया, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। पुलिस ने भी सेल्फ डिफेंस में जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी, जिसके चलते आरोपियों के पैर में गोली लग गई और वह बाइक समेत गिर गए। पुलिस ने तुंरत घायलों को गिरफ्तार किया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
कैसे हुआ था विवाद ?
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि होटल में खाना परोसने में देरी को लेकर आरोपी और युवकों के बीच बहस हो गई थी। तीनों में से एक युवक ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और होटल मालिक धर्मेंद्र और उसके 4 कर्मचारियों ने युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें ग्राहक श्रीपाल और सत्यम की मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।