Traffic Advisory: भजनपुरा रोड पर जलबोर्ड का काम शुरू, इन रास्तों का करें इस्तेमाल, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली जलबोर्ड ने पाइपलाइन काम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, यहां पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली जलबोर्ड ने पाइपलाइन काम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी।
Delhi Traffic Advisory: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली जलबोर्ड की तरफ से गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच नई वाटर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिसकी वजह से आज 2 फरवरी सोमवार को इन रूटों पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक रास्ता अपनाने की सलाह दी है।
ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन तरफ से कहा गया है कि अगर कोई यात्री गोकुलपुरी-भजनपुरा रूट पर आने या यहां से गुजरने की योजना बना रहे हैं तो इससे बचना जरूरी है, क्योंकि पाइपलाइन डालने के कारण इन रास्तों पर जाम रहेगा। गोकुलपुरी-भजनपुरा रूट की बजाय यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि समय और ईंधन दोनों की बचत हो सके।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
- अगर कोई यात्री गोकुलपुरी से आ रहे हैं, तो गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए मौजपुर की तरफ मुड़ सकते हैं, वहां से सीलमपुर या शास्त्री पार्क के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
- यात्री दुर्गापुरी चौक से मौजपुर और शाहदरा होते हुए शास्त्री पार्क के रास्ते का चुनाव कर सकते हैं। यह रूट उन लोगों के लिए सही है जो कड़कड़डूमा या आनंद विहार की तरफ जाना चाहते हैं।
यात्रियों के लिए सलाह
पाइपलाइन डालने के चलते सड़क पर खुदाई और भारी मशीनों की मौजूदगी की वजह से पीक ऑवर्स (सुबह और शाम) में यहां गाड़ियों की लंबी कतारें लग सकती हैं। ऐसे में यात्री घर से एक्स्ट्रा समय लेकर निकलें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों वॉट्सऐप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 / 25844444 और सोशल मीडिया हैंडल की मदद से ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक कर लें। पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।