Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान, 3.5 घंटे में दिल्ली से वाराणसी पहुंचेगी ट्रेन

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 पेश करते हुए सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की बात कही है। पढ़िए पूरी खबर...

Updated On 2026-02-01 18:50:00 IST

दिल्ली से वाराणसी तक चलेगी बुलेट ट्रेन

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 पेश करते हुए दिल्ली के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने देश में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) बनाने का ऐलान किया है। इनमें दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर भी शामिल है, जो राजधानी दिल्ली को सीधे वाराणसी से जोड़ेगा। ये प्रोजेक्ट पर्यावरण के अनुकूल और तेज यात्रा के लिए बनाए जा रहे हैं, जिन्हें 'ग्रोथ कनेक्टर्स' कहा गया है।

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन

दिल्ली से वाराणसी का सफर अभी ट्रेन से 10-12 घंटे का समय लगता है। बुलेट ट्रेन आने पर ये दूरी महज 3.5 घंटे में तय हो जाएगी। इससे दिल्ली के लोग आसानी से वाराणसी जा सकेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, गंगा आरती और धार्मिक यात्रा बहुत आसान हो जाएगी। साथ ही व्यापार, नौकरी और परिवार से मिलने के लिए भी समय बचेगा। दिल्ली के युवा और बिजनेसमैन के लिए ये बहुत बड़ा फायदा होगा। पर्यटन बढ़ेगा और दिल्ली का कनेक्शन पूर्वी उत्तर प्रदेश से मजबूत होगा।

सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की बात कही है जो इस प्रकार हैं-

  • मुंबई-पुणे  
  • पुणे-हैदराबाद  
  • हैदराबाद-बेंगलुरु  
  • हैदराबाद-चेन्नई  
  • चेन्नई-बेंगलुरु  
  • दिल्ली-वाराणसी  
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी

ये कॉरिडोर देश के बड़े आर्थिक शहरों, टेक्नोलॉजी हब और धार्मिक स्थलों को जोड़ेंगे।

दिल्ली के लिए ये क्यों खास है?

दिल्ली देश की राजधानी है और यहां से हर तरफ कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन से उत्तर भारत में हाई-स्पीड रेल का नया दौर शुरू होगा। पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट चल रहा है, अब ये सात नए कॉरिडोर देश को और आधुनिक बनाएंगे। क्योंकि इससे रोजमर्रा की जिंदगी, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को सीधा फायदा मिलेगा।

Tags:    

Similar News