Budget 2026: संजय सिंह ने सरकार से किए बड़े सवाल, बजट के बाद मांगा 12 साल का हिसाब
Budget 2026: रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026-27 का बजट पेश किया, तो वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से सरकार से उनके द्वारा पिछले 12 साल में किए वादों पर जवाब मांगा।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बजट 2026 पर सरकार से कई सवाल पूछे हैं
Budget 2026: रविवार को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026-27 का वित्तीय बजट पेश किया। इस आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कई सवाल किए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सरकार से कई मुद्दों पर सवाल किया। संजय सिंह ने खास तौर पर नौकरी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि सरकार ने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने सरकार से 12 साल पूरे होने पर कुल 24 करोड़ नौकरियों का हिसाब मांगा है। उन्होंने पूछा कि इतने साल बीत जाने के बाद भी युवाओं को नौकरियां क्यों नहीं मिल रही हैं?
काला धन का अधूरा वादा
'आप' सांसद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव के समय और बाद में सरकार ने विदेशों से काला धन वापस लाने और देश में काला धन खत्म करने के बड़े वादे किए थे। लेकिन अब इस पर पूरी तरह चुप्पी है। उन्होंने सवाल किया कि काला धन वापस लाने के वादा का आखिर क्या हुआ?
किसानों की आय
किसानों के मुद्दे पर संजय सिंह ने सरकार से सीधा सवाल किया कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन वह वादा भी पूरा नहीं हुआ। किसानों की हालत सुधारने और उनकी आय बढ़ाने के बजाय स्थिति और खराब हुई है। उन्होंने इस पर भी सरकार से जवाब मांगा।
सरकार सीधे सवाल
संजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा- "मैं ये सवाल सरकार से पूछना चाहता हूं।" उन्होंने इन सभी मुद्दों पर सरकार से जवाब देने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार असली मुद्दों से बच रही है और लोगों के सामने जवाबदेही से भाग रही है। यह प्रतिक्रिया हाल की घटनाओं के संदर्भ में आई है, जहां संजय सिंह ने इन पुराने वादों को फिर से उठाकर सरकार पर दबाव बनाया है।