Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का इसी महीने होगा उद्घाटन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर संकेत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

Updated On 2026-02-02 15:23:00 IST

पीएम मोदी करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एयरपोर्ट का उद्घाटन इस महीने में होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

अभी एरोड्रम लाइसेंस की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जैसे ही लाइसेंस मिल जाएगा, उद्घाटन की सटीक तारीख तय हो जाएगी। यह एयरपोर्ट गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर इलाके में बन रहा है और इसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा।

यूपी का पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश में कुल पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में एयरपोर्ट बहुत कम थे, लेकिन अब विकास की रफ्तार तेज है। 16 एयरपोर्ट काम कर रहे हैं, जिनमें चार पहले से अंतरराष्ट्रीय हैं। जेवर वाला यह नया एयरपोर्ट पांचवां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी होगा।

यूपी का होगा चहुमुखी विकास

इसके उद्घाटन के उत्तर प्रदेश देश का पहला सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला प्रदेश बन जाएगा। इसके शुरू होने के बाद यूपी में 21 हवाई अड्डे बन जाएगें। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश एयर कार्गो हब के रूप में उभरेगा, जिससे लोगों को निवेश और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे इलाके में रोजगार बढ़ेंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रा आसान होगी। राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने में जुटी हुई है। यह खबर उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि इससे प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। पश्चिमी यूपी के लोग अब आसानी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भर सकेंगे।

Tags:    

Similar News