आरक्षण कटौती का विरोध : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री को सौंपा पत्र, चुनाव में OBC का आरक्षण काटे जाने से हैं नाराज 

नगरी के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरक्षण कटौती का विरोध जताते हुए प्रदेश महामंत्री रोहरा को पत्र सौंपा है। चुनाव में OBC समाज के आरक्षण को काटे जाने से कार्यकर्ता नाराज है।

Updated On 2025-01-12 13:13:00 IST
प्रदेश महामंत्री से चर्चा करते हुए बीजेपी कार्यकर्त्ता

अंगेश हिरवानी- नगरी। छत्तीसगढ़ के नगरी के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरक्षण कटौती का विरोध किया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा को पत्र सौंपा है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरी निकाय में आरक्षण दिया गया है। जिसमे पिछड़ा वर्ग का आरक्षण पूरा काट दिया गया है। जिसका विरोध पिछड़ा वर्ग का समाज के साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी कर रहे हैं। 

दरअसल, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 11 जनवरी को भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा के सामने आरक्षण का विरोध किया था। इस दौरान उन्होंने ग्राम सांकरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामू रोहरा को आरक्षण कटौती के विरोधी में पत्र भी सौंपा था। वहीं इस दौरान रोहरा ने कहा था कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आरक्षण तय किया गया है। 

इसे भी पढ़ें....बलौदा बाजार नगर पालिका चुनाव : राजनीतिक हलचल हुई तेज

अनारक्षित सीटों पर OBC को दिया जाएगा टिकट 

कार्यकर्ताओं ने पत्र के माध्यम से कहा कि, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में OBC का आरक्षण काट दिया गया है। हम सभी कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर निर्णय लिए है की उक्त चुनाव में किसी भी पद के लिए पार्टी का काम नहीं करेंगे। वहीं इस पूरे मामले में प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन का पालन करते हुए आरक्षण दिया गया है। जहां अनारक्षित है वहां ओबीसी को टिकट देकर कार्यकर्ताओ को संतुष्ट किया जायेगा।

इन लोगों ने किया विरोध 

जन्मेजय साहू, सुगनचंद साहू, सुलोचना, सहनू , सुरेश , अमृतलाल , पवन कुमार, भूपेंद्र कुमार, महेश कुमार, सुरेश , भीखम राम, गौरी, शशि भूषण, गिरवर भंडारी, विशाल ध्रुव ,डेविड साहू चंद्रशेखर, भारत पटेल, नेमू चंद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।

Similar News