धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था पर सख्त रुख: प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव अचानक पहुंचे जामावाड़ा केंद्र, किसानों की समस्याएँ सुनीं

जगदलपुर विधायक और प्रदेश भाजपाध्यक्ष किरण देव ने शहर के करीब जामावाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र और लेम्पस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Updated On 2025-12-04 18:12:00 IST

धान उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था

अनिल सामंत- जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने गुरुवार को जामावाड़ा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र और लेम्पस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। अचानक पहुंचे निरीक्षण में उन्होंने धान के भंडारण, नमी मापन प्रक्रिया, बारदाना उपलब्धता, टोकन वितरण प्रणाली तथा किसानों की सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं को विस्तार से परखा।

निरीक्षण के दौरान किरण देव सीधे किसानों के बीच पहुँचे और एक-एक किसान से व्यक्तिगत बातचीत की। किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि खरीदी की गति में तेजी लाई जाए, बारदाने की कमी न होने पाए, साथ ही किसानों के बैठने और पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि तौल प्रक्रिया पूर्णतः नियमानुसार हो और किसानों को मानक मूल्य समय पर व बिना किसी कटौती के मिले।


खरीदी की गति बढाने के निर्देश
किरण देव ने जामावाड़ा धान उपार्जन केंद्र पर पहुंचते ही भंडारण,नमी मापन और बारदाना उपलब्धता की स्थिति देखी, किसानों से सीधे संवाद कर समस्याओं की वास्तविक जानकारी ली। केंद्र प्रबंधक को खरीदी गति बढ़ाने और सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। तौल प्रक्रिया को नियमानुसार करने और भुगतान में किसी भी प्रकार की कटौती न होने देने पर जोर दिया, ग्रामों के जनप्रतिनिधियों व किसानों की उपस्थिति में निरीक्षण प्रक्रिया पूरी हुई और किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश पूरे क्षेत्र में गया।

इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, रैतुराम, रजनीश पानीग्राही, आर्येंद्र सिंह, प्रदीप देवांगन, मनोहर तिवारी, हरि मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, सतीश सेठिया, नीलाम्बर सेठिया, कृष्ण कुमार शुक्ला, मनोहर सेठिया, राधे सेठिया सहित प्रबंधक व अन्य उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News