वोट अधिकार यात्रा Live: औरंगाबाद पहुंची राहुल गांधी की यात्रा, सासाराम में लालू बोले- लोकतंत्र मिटने नहीं देंगे
बिहार के सासाराम से राहुल गांधी ने 'वोट अधिकार यात्रा' की शुरुआत की। 17 दिन में 23 जिलों से गुजरने वाली इस यात्रा में लालू-तेजस्वी समेत विपक्षी नेता शामिल।
ahul gandhi vote adhikar yatra
Rahul Gandhi Vote Adhikar Yatra Live Update: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू की। शनिवार को उनकी यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई। सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड की जनसभा में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्ष के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा बिहार में 17 दिन चलेगी। इस दौरान वह 23 जिलों की 50 विधानसभा सीटों में लोगों से संवाद करेंगे। शनिवार को सासाराम में जनसभा के बाद राहुल औरंगाबाद जाएंगे। यहां वह किसानों से मुलाकात करेंगे। शाम 4 बजे डेहरी से गया तक पैदल मार्च भी करेंगे। यात्रा की हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू होकर औरंगाबाद पहुंच चुकी है, जहां उन्होंने रमेश चौक के पास जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। औरंगाबाद में राहुल गांधी ने किसानों से भी मुलाकात की।
लालू यादव ने अपने पुराने अंदाज में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। कहा, इन चोरों को सत्ता से बेदखल करना है। इसलिए आप सब लोग एक हो जाइए और इन लोगों हराइए।
PM मोदी ने कहा, हमारी सरकार हर परेशानी से दिल्ली वालों को मुक्त करने जा रही है। मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में लगातार डटी हुई है। अब तक यमुना से सोलह लाख मीट्रिक टन कचरा हटा चुकी है। बहुत कम समय में ही दिल्ली में साढ़े छह सौ ईवी इलेक्ट,कि बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में EV बसें दो हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी।
मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग, प्रधानमंत्री मोदी और RSS पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री को चोर बताते हुए कहा, वह आपका वोट चुराते हैं, किसानों की एमएसपी चुराते हैं। युवाओं का रोजगार चुराते हैं, लेकिन बिहार लोग वोट चुराने वाले इन लोगों को सत्ता से बेदखल करेंगे।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, बिहार ने पहले भी क्रांति का आगाज किया है। इस बार यहां क्रांति होने वाली है।
राहुल गांधी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्रा का विधानसभा चुनाव चोरी किया है। हमें उतने ही वोट मिले हैं, जितने लोकसभा चुनाव में मिले थे, लेकिन बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लाखों नए वोटर जुड़वाए और सभी के सभी वोट बीजेपी को मिल गए।
राहुल गांधी ने कहा, पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। अब इनकी बिहार में यह साजिश है, लेकिन मैं इन्हें यह कहने आया हूं कि बिहार में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। बिहार के लोग बहुत बहादुर हैं। हमने इनकी चोरी पकड़ ली है। अब जनता को जाकर बताएंगे।
राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी की सरकार अदाणी अम्बानी की मदद से चलती है। पूरे देश का धन इन्हीं चंद उद्योगपतियों को सौंपने का काम किया रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना के जरिए सबको न्याय देने का काम करेगी। मोदी ने जाति गत जनगणना कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन इनकी मंशा ठीक नहीं है।
तेजस्वी यादव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं, लेकिन यह बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना लगा दिया जाता है। यहां का बच्चा बच्चा तीखी मिर्ची वाला काम करता है। बिहार में हम बेइमानी नहीं होने देंगे। आपकी वोट की रक्षा के लिए राहुल तेजस्वी और महागठबंधन के नेता पूरी ताकत से लड़ेंगे।
तेजस्वी यादव ने डॉक्टरों ने लालू यादव जी को भीड़ भाड़ में जाने से मना किया है, लेकिन आपके अधिकारों की रक्षा के लिए वह भी आज सभा में आए हैं। इसलिए मैं ज्यादा समय नहीं लूंगा।
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, माई बहन योजना लागू करके हर महिला के खाते में 2500 रुपए देंगे। नीतीश जी अचेत अवस्था में हैं, 20 साल से इन्हें देख लिया। 11 साल मोदी जी को देख लिया। अब इस खटारा सरकार के विदाई का समय है। बिहार में माफिया और अधिकारी सकरार चला रहे हैं।
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, जब विपक्षी नेता राहुल गांधी कह रहे हैं कि विसंगतियां हैं और आपको जांच करनी चाहिए। तब उन्होंने कहा कि SIR विसंगतियों को रोकने के लिए किया गया है। अब, आज चुनाव आयोग अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। चुनाव आयोग को चुनाव कराना बंद कर देना चाहिए और चुनाव लड़ना शुरू कर देना चाहिए।
वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग को पीएम 'मोदी जी की जेब में बताया। कहा, अगर लोकतंत्र में वोट का अधिकार सुरक्षित नहीं रहा तो यह संविधान और जनता के अधिकारों का हनन है। उन्होंने विपक्ष की मजबूती पर जोर देते हुए कहा, लोकतंत्र में विपक्ष उतना ही जरूरी है, जितनी सरकार।
कांग्रेस और महागठबंधन इस यात्रा के जरिए लोकतांत्रिक अधिकारों और वोट की ताकत को जनता तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी और अन्य नेता इस मार्च में शामिल होकर विपक्षी एकजुटता का संदेश देंगे।
राहुल गांधी की जनसभा में 50,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए करीब 20 लाख खर्च कर वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बिना अनुमति किसी को भी राहुल गांधी के पास जाने की इजाजत नहीं है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, वोट जनता का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन कुछ लोग इसे छीनने में लगे हैं। हम किसी भी कीमत पर इसे छिनने नहीं देंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए हमने कई कुर्बानियां दी हैं और आगे भी देंगे।