Bihar Board Model Paper 2026: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के लिए मॉडल पेपर जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
BSEB ने बिहार बोर्ड 10th और 12th परीक्षा 2026 के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए। दोगुने विकल्प, आसान पैटर्न और पूरा डाउनलोड गाइड यहाँ पढ़ें।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) परीक्षा 2026 के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र इन मॉडल पेपर्स को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार भी बिहार बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव बरकरार रखा है प्रश्नों की संख्या दोगुनी होगी, लेकिन छात्रों को सिर्फ आधे प्रश्न ही हल करने होंगे।
वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय हर खंड में दोगुने विकल्प दिए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को अपने मजबूत सवाल चुनने का मौका मिलेगा। मॉडल पेपर परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम और समय प्रबंधन समझने के लिए सबसे उपयोगी टूल साबित होते हैं।
मॉडल पेपर क्यों जरूरी हैं?
इससे पता चलता है कि परीक्षा में किस तरह के सवाल आएंगे। कितने प्रश्न होंगे, कितने नंबर के होंगे और कितने हल करने होंगे. सब कुछ पहले ही समझ आ जाता है। पेपर हल करने से टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है। कौन से प्रश्न ज्यादा अंक दिला सकते हैं, यह समझ बनती है। विद्यार्थी अपनी तैयारी और कमजोरियों को पहचान पाते हैं। MCQ से लेकर long answer तक पूरे पेपर का पैटर्न समझ में आता है।
Bihar Board Model Paper 2026 PDF ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर “Model Paper 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा चुनें 10th या 12th।
- अब संबंधित कक्षा का मॉडल पेपर पेज खुल जाएगा।
- जिस विषय का मॉडल पेपर चाहिए, उसके सामने दिए PDF लिंक पर क्लिक करें।
- फ़ाइल तुरंत डाउनलोड हो जाएगी।