COMEDK UGET 2026: 9 मई को होगी राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, 1.40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना

COMEDK UGET और Uni-GAUGE 2026 की प्रवेश परीक्षा 9 मई को आयोजित होगी। 200 से अधिक शहरों में CBT मोड में परीक्षा, 1.40 लाख छात्रों के बैठने की संभावना।

Updated On 2026-02-05 15:51:00 IST

9 मई को होगी राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा।

COMEDK–UGET and Uni-GAUGE Exam 2026: अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली COMEDK UGET और Uni-GAUGE 2026 प्रवेश परीक्षा शनिवार, 9 मई 2026 को देशभर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में पूरे भारत से करीब 1.40 लाख विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

150+ कॉलेज और 30 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज में मिलेगा प्रवेश

यह परीक्षा कर्नाटक के 150 से अधिक निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों और देशभर की 30 से ज्यादा प्रतिष्ठित प्राइवेट, सेल्फ-फंडेड व डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ में बीई और बीटेक कोर्स में दाखिले का प्रमुख माध्यम है। ये संस्थान कर्नाटक अनएडेड प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजेज एसोसिएशन (KUPCA) और Uni-GAUGE नेटवर्क से जुड़े हैं।

200+ शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा

COMEDK–UGET और Uni-GAUGE 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश के 200 से अधिक शहरों में स्थित 400 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। देश के किसी भी राज्य का उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकता है।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 फरवरी 2026 से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चलेगी। आवेदन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशानिर्देश पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स: www.comedk.org और www.unigauge.com से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इनोवेशन हब्स से छात्रों को इंडस्ट्री रेडी बनाने की पहल

COMEDK ने वर्ष 2022 में COMEDK Cares Innovation Hubs की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य अकादमिक पढ़ाई और इंडस्ट्री की जरूरतों के बीच की दूरी को कम करना है। वर्तमान में कर्नाटक में 9 इनोवेशन हब्स संचालित हैं, जिनमें बेंगलुरु, मैसूरु, मंगलूरु, बेलगावी, हुब्बली सहित अन्य शहर शामिल हैं।

AI, रोबोटिक्स और डेटा साइंस पर फोकस

इन हब्स में छात्रों को AI, रोबोटिक्स, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, IoT, प्रोटोटाइप डेवलपमेंट और एआर/वीआर टेक्नोलॉजी जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग दी जाती है। हर हब लगभग 5,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

COMEDK और Uni-GAUGE की प्रतिक्रिया

COMEDK के एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी डॉ. कुमार ने कहा कि यह परीक्षा योग्यता और पारदर्शिता पर आधारित है और छात्रों को समान अवसर देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। वहीं, ERA Foundation के CEO पी. मुरलीधर ने कहा कि Uni-GAUGE प्लेटफॉर्म देश के भविष्य के वर्कफोर्स को तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

छात्रों को दी गई खास सलाह

COMEDK और Uni-GAUGE ने छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें।

Tags:    

Similar News