JEE Main 2026 Answer Key: जेईई मेन सेशन-1 आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है।

Updated On 2026-02-04 13:59:00 IST

JEE Main 2026 Answer Key

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद आज यानी 4 फरवरी को एनटीए ने आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी ऑनलाइन जारी कर दी है।

अभ्यर्थी JEE Main Answer Key 2026 को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा। आंसर की के जरिए छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

6 फरवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित तिथियों के भीतर उसे चुनौती दे सकते हैं। एनटीए की ओर से ऑब्जेक्शन दर्ज करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तय की गई है। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना होगा, जो ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें JEE Main Answer Key 2026

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Answer Key Challenge for JEE (Main) – 2026 [Session-I] is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • सबमिट करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन जारी होगा JEE Main Session-1 Result

एनटीए द्वारा जारी ब्रोशर के अनुसार, जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा।

सेशन-2 के लिए आवेदन का मौका

जो छात्र जेईई मेन सेशन-1 में सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। छात्र 25 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेशन-2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा, जबकि इसका रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 तक जारी होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News