Kerala SET Admit Card 2026: केरल स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

केरल SET जनवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

Updated On 2026-02-04 15:00:00 IST

Kerala SET Admit Card 2026

केरल स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (Kerala SET) जनवरी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। एलबीएस सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और केरल सरकार की ओर से Kerala SET Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट lbsedp.lbscentre.in/setjan26/ पर जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

केरल SET जनवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।

Kerala SET Hall Ticket 2026 ऐसे करें डाउनलोड

केरल SET परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट lbsedp.lbscentre.in/setjan26/ पर जाएं।
  • होम पेज पर मौजूद “Download the Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, साइट एक्सेस की दर्ज करें।
  • इसके बाद “Download and Print the Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
  • हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Kerala SET हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस और अन्य जरूरी जानकारियां दी गई होती हैं। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Kerala SET 2026: न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

केरल स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में पास होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को पेपर-1 और पेपर-2 में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि कुल मिलाकर 48 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 35 प्रतिशत और कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। वहीं दिव्यांग, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए दोनों पेपर में 35 प्रतिशत और कुल 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं।

आरक्षण का लाभ लेने वाले ओबीसी और एससी/एसटी उम्मीदवारों को केरल सरकार द्वारा जारी वैध नॉन-क्रीमी लेयर या जाति/समुदाय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में किसी भी प्रकार की छूट मान्य नहीं होगी।

Tags:    

Similar News