NTA SWAYAM Results: जुलाई 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी, exams.nta.ac.in पर ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
NTA ने SWAYAM July 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार exams.nta.ac.in पर एप्लिकेशन नंबर से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी जानकारी पढ़ें।
NTA SWAYAM July 2025 Results Declared
NTA SWAYAM July 2025 Results Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM July 2025 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/SWAYAM पर जाकर देख सकते हैं।
69 हाइब्रिड कोर्स के लिए हुई थी परीक्षा
NTA की ओर से यह परीक्षा कुल 69 हाइब्रिड कोर्सेज के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें NTA SWAYAM July 2025 रिजल्ट चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
- सबसे पहले exams.nta.ac.in/SWAYAM वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “NTA SWAYAM July 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉग-इन डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
NTA SWAYAM July 2025 Results Declared: रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक।
परीक्षा में उपस्थिति का आंकड़ा
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 6,297 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 5,174 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा की उपस्थिति दर 82.21 प्रतिशत दर्ज की गई।
किसी समस्या पर कहां करें संपर्क
अगर किसी उम्मीदवार को रिजल्ट या स्कोरकार्ड से जुड़ी कोई समस्या आती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं।