JKBOSE Class 11 Result 2026 जारी: 83.27% छात्र हुए सफल, यहां देखें रिजल्ट
JKBOSE ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस साल 83.27 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। छात्र jkresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
JKBOSE Class 11 Result 2026 OUT
JKBOSE Class 11 Result 2026: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 11वीं (हायर सेकेंडरी पार्ट-I) का परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने वार्षिक नियमित परीक्षा 2025 (अक्टूबर–नवंबर सत्र) में हिस्सा लिया था, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
राज्यभर में इतने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
JKBOSE की ओर से कक्षा 11वीं की परीक्षा जम्मू-कश्मीर में कुल करीब 760 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इनमें से 574 केंद्र कश्मीर संभाग में जबकि 186 केंद्र जम्मू संभाग में बनाए गए थे। बड़ी संख्या में छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।
ऐसे करें JKBOSE Class 11 Result 2026 चेक
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले jkresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे JKBOSE Class 11 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
JKBOSE Class 11 Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक।
पास प्रतिशत और छात्रों का प्रदर्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल JKBOSE कक्षा 11वीं परीक्षा में 83.27 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। कुल लगभग 81,573 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 67,932 छात्र पास घोषित किए गए हैं। यह परिणाम कश्मीर और जम्मू के विंटर ज़ोन दोनों क्षेत्रों को मिलाकर जारी किया गया है।
आगे की जानकारी कहां मिलेगी?
रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अपडेट, मार्कशीट या अन्य आधिकारिक सूचना के लिए छात्रों को JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।