JEE Main 2026 April Session: रजिस्ट्रेशन शुरू, 25 फरवरी तक करें आवेदन, ऐसे भरें फॉर्म
JEE Main 2026 अप्रैल सेशन के लिए NTA ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है। जानिए जरूरी तारीखें, दस्तावेज और आवेदन का पूरा तरीका।
JEE Main 2026 April Session के लिए रजिस्ट्रेशन 25 फरवरी से शुरू होगी।
JEE Main 2026 April Session Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के अप्रैल सेशन (Session 2) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी 2026 तय की गई है।
जनवरी सेशन वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन
जो अभ्यर्थी जनवरी 2026 में आयोजित JEE Main सेशन में शामिल हो चुके हैं, वे भी अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए अप्रैल सेशन में दोबारा आवेदन कर सकते हैं। NTA छात्रों को एक से अधिक सेशन में परीक्षा देने का मौका देता है।
JEE Main Session 2 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 1 फरवरी 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 25 फरवरी 2026 (रात 9 बजे तक)
- फीस जमा करने की अंतिम समय-सीमा: 25 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे तक)
- फॉर्म करेक्शन विंडो: फरवरी 2026 का अंतिम सप्ताह
- परीक्षा तिथि: 2 से 9 अप्रैल 2026
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
JEE Main 2026 आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे-
- आधार कार्ड
- UDID कार्ड (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS / SC / ST / OBC-NCL, यदि लागू हो)
- आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार अपडेटेड पर्सनल डिटेल्स
JEE Main 2026 अप्रैल सेशन के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर JEE Main Session 2 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन डिटेल्स बनाएं।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से जुड़ी किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।