UGC NET December 2025 Result: एनटीए ने जारी किया नोटिफिकेशन, इस दिन आएगा यूजीसी नेट का रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, UGC NET December 2025 Result को 4 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा।

Updated On 2026-02-01 11:57:00 IST

UGC NET December 2025 Result

UGC NET December 2025 Result Date OUT: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के परिणाम जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, UGC NET December 2025 Result को 4 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा।

यह परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए सहायक प्रोफेसर, पीएचडी प्रवेश और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।

7.35 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे शामिल

दिसंबर 2025 सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा में 85 विषयों के लिए कुल 7,35,592 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले एनटीए ने 15 जनवरी 2026 को परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी। उम्मीदवारों को 17 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था, जिसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क निर्धारित था। वैध आपत्ति पाए जाने पर यह राशि वापस करने का प्रावधान रखा गया था।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

यूजीसी नेट परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में 40 प्रतिशत अंक और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में 35 प्रतिशत अंक

प्राप्त करने होंगे।

UGC NET Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं—

  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध UGC NET December 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक खुलने के बाद अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट में अपनी योग्यता स्थिति और अंक जांच लें।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
Tags:    

Similar News