CUET PG 2026 Correction Window: आवेदन फॉर्म में सुधार का आज आखिरी मौका, जल्द डिटेल्स बदलें

CUET PG 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार exams.nta.ac.in पर जाकर नाम, कैटेगरी और परीक्षा शहर जैसी जानकारियां सुधार सकते हैं। जानें पूरा अपडेट।

Updated On 2026-01-30 14:32:00 IST

CUET PG 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार का आज आखिरी मौका है। 

CUET PG 2026 Correction Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने की सुविधा आज 30 जनवरी को समाप्त हो रही है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर अपने फॉर्म में जरूरी संशोधन कर सकते हैं।

CUET PG 2026: किन जानकारियों में किया जा सकता है सुधार?

एनटीए द्वारा तय नियमों के अनुसार उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरणों में बदलाव कर सकते हैं-

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • लिंग (Gender)
  • श्रेणी (Category)
  • PwBD स्टेटस
  • परीक्षा शहर का विकल्प (यदि लागू हो)

ध्यान दें कि सिर्फ वही उम्मीदवार परीक्षा शहर से जुड़ी जानकारी में बदलाव कर पाएंगे, जिन्होंने तय समयसीमा के भीतर आवेदन शुल्क जमा किया है। सभी फील्ड्स एडिटेबल नहीं हैं।

CUET PG Correction 2026: किन डिटेल्स में बदलाव की अनुमति नहीं?

एनटीए ने कुछ जानकारियों को पूरी तरह नॉन-एडिटेबल रखा है-

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • स्थायी और वर्तमान पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature)

CUET PG 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार कैसे करें?

फॉर्म करेक्शन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  • होमपेज पर 'CUET (PG) 2026 Correction Window' लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अनुमति प्राप्त फील्ड्स में जरूरी सुधार करें और सेव करें।
  • अपडेटेड आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

गलत जानकारी आगे चलकर एडमिट कार्ड या एडमिशन प्रक्रिया में परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें।

CUET PG 2026 परीक्षा पैटर्न

CUET PG 2026 परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार रहेगा-

  • परीक्षा अवधि: 90 मिनट
  • कुल प्रश्न: 75 बहुविकल्पीय प्रश्न
  • प्रत्येक सही उत्तर: 4 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर: -1 अंक (नेगेटिव मार्किंग)
  • बिना उत्तर वाले प्रश्न: कोई अंक नहीं

परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जाएगा।

Tags:    

Similar News