JEE Main 2026 Session 2 Registration: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आवेदन हुए स्टार्ट, इस डेट तक भरें फॉर्म

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Updated On 2026-02-02 11:57:00 IST

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के सफल आयोजन के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनटीए के मुताबिक जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तय की गई है।

JEE Main Session 2 Exam Date 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

JEE Main Session 2: आवेदन प्रक्रिया

जेईई मेन सेशन 2 के लिए छात्र खुद ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर “LATEST NEWS” सेक्शन में दिए गए Registration for JEE (Main)-2026 [Session-II] is LIVE! लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करके व्यक्तिगत जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी

जेईई मेन सेशन 2 के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होगा। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। शुल्क से जुड़ी पूरी जानकारी एनटीए द्वारा जारी सूचना बुलेटिन में दी गई है।

एनटीए के अनुसार जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 मई 2026 को जारी किया जाएगा। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी होने की संभावना है, जिस पर उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और आवश्यकता होने पर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे।

Tags:    

Similar News