NABARD Recruitment 2026: आज बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, तुरंत करें अप्लाई; जानें एग्जाम डेट और योग्यता

NABARD Development Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 फरवरी 2026 को बंद हो जाएगी।

Updated On 2026-02-03 14:33:00 IST

NABARD Recruitment 2026: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। NABARD Development Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 फरवरी 2026 को बंद हो जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास आज आखिरी मौका है।

इच्छुक अभ्यर्थी NABARD की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.orgपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 162 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें डेवलपमेंट असिस्टेंट और डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिंदी) के पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 17 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 3 फरवरी 2026 (आज)

फेज-I (प्रीलिम्स) परीक्षा: 21 फरवरी 2026

फेज-II (मेन्स) परीक्षा: 12 अप्रैल 2026

NABARD Development Assistant 2026: आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले www.nabard.org/index.html पर जाएं
  • होमपेज पर “Recruitment to the post of Development Assistant/Development Assistant (Hindi) in Group-B – 2026” के तहत Apply Here लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

NABARD Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) अनिवार्य और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना जरूरी है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तें पूरी करना आवश्यक है

आवेदन शुल्क

  1. जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹550
  2. एससी / एसटी / PwBD: ₹100

चयन प्रक्रिया

NABARD भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी—

  1. प्रीलिम्स परीक्षा (Phase-I)
  2. मेन्स परीक्षा (Phase-II)
Tags:    

Similar News

JKBOSE Class 11 Result 2026 जारी: 83.27% छात्र हुए सफल, यहां देखें रिजल्ट