CUET UG 2026 Registration: आवेदन की अंतिम तारीख कल, cuet.nta.nic.in पर जल्द करें Apply
CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कल 4 फरवरी को बंद हो जाएगा। जानिए आवेदन की आखिरी तारीख, फीस जमा करने की डेडलाइन, करेक्शन विंडो और आवेदन का पूरा तरीका।
CUET UG 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख कल।
CUET UG 2026 Registration Last Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, CUET UG 2026 का रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी 2026 को समाप्त हो जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सुबह 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फीस जमा करने की आखिरी तारीख
हालांकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 फरवरी है, लेकिन आवेदन शुल्क जमा करने के लिए उम्मीदवारों को थोड़ा अतिरिक्त समय दिया गया है। CUET UG 2026 की फीस 7 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकेगी।
करेक्शन विंडो की तारीखें तय
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खत्म होने के बाद NTA उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका देगा। CUET UG 2026 की करेक्शन विंडो 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक खुलेगी। इस दौरान अभ्यर्थी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और विषय चयन में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।
CUET UG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
CUET UG 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद लॉगिन कर शैक्षणिक विवरण, पसंदीदा यूनिवर्सिटी, कोर्स और विषय चुनने होंगे। फिर फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट निकालना जरूरी है।
आधिकारिक वेबसाइट से करें जानकारी की पुष्टि
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि CUET UG 2026 से जुड़ी किसी भी नई अपडेट या बदलाव के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।